फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   two accused in robbery case arrested, silver, revolver and car seized

सर्राफा लूटकांड में दो अभियुक्त गिरफ्तार, लूटी गई चांदी, तमंचा व कार बरामद

Fri, 27 Feb 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Fri, 27 Feb 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
two accused in robbery case arrested, silver, revolver and car seized

सर्राफा कारोबारियों से एक माह पहले हुई लूट मामले में गिरोह के दो सदस्यों को दबोचकर पुलिस ने वारदात के खुलासे का दावा किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से 312 बोर का तमंचा, लूटी गई चांदी और लूट में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई।

विज्ञापन


सर्वीलांस की मदद से पुलिस को उनकी लोकेशन मिली। पूछताछ में बदमाशों ने अन्य वारदातों को भी अंजाम देना कुबूल किया है।

एसपी सालिग राम वर्मा ने बताया कि विनोद मौर्या पुत्र रामगोपाल मौर्या निवासी नासिरपीर और आमिर पुत्र शाहिद निवासी अस्ती कालोनी को एकारी मोड़ पर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


बदमाशों के पास से 315 बोर का तमंचा और लूटी गई चांदी बरामद हुई। दोनों के मोबाइल की काल डिटेल खंगाली गई है।

पुलिस पूछताछ में दोनों का संपर्क गैंगस्टर राजेश ऊर्फ बब्लू निवासी देवकठिया थाना जंगीपुर जिला गाजीपुर के साथ होने का खुलासा हुआ है।

घटना के तीन दिन पहले से तीनों अपराधी एक दूसरे के संपर्क में रहे हैं। घटना से पहले और बाद में बदमाशों ने अपने मोबाइल बंद कर दिए थे।

वारदात को अंजाम देने में काली रंग की अपाचे बाइक इस्तेमाल की थी। काल डिटेल सामने आने के बाद बदमाशों की पड़ताल में पुलिस जुटी थी।

तीन दिन पहले दोनो बदमाश जेल से पेशी में आए साथी राजेश से मिलने गए थे। जहां पर उन लोगों ने खुद किसी से बातचीत में कहा था कि उनके साथी को पुलिस पकड़ने में कामयाब हो गई है, लेकिन उनको पकड़ना आसान नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों की घर और कामकाज की छानबीन में पता चला कि विनोद मौर्या रेल बाजार के धर्मेंद की टेंपो में नौकरी करता है।उसको रोज के पचास रुपये मिलते है।

घटना के दिन 23 जनवरी को काम पर नहीं गया था। उसी शाम  नये कपड़ों, जूतों से लैस होकर मालिक के पास पहुंचा था।

दोस्तों के साथ जमकर पार्टी की थी। पकड़े गये  बदमाशों ने देहुली में एक साल पहले लूटपाट की थी और जेल गये थे। जहां पर ही इनकी मुलाकात जेल में गैंगस्टर आरोपी राजेश से हुई थी।


तीन माह पहले तीनों जेल से बाहर आये थे। गौरतलब रहे कि शहर के शांतिनगर इलाका निवासी प्रेम कुमार सोनी अपने साथी सर्राफ के साथ कार से 23 जनवरी को हंसवा बाजार करने जा रहे थे। रास्ते में आंनदी माता के मंदिर के पास रुके थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed