फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Together the couple doubled the poison, the death of the lover

एक साथ युगल ने जहर पीया, प्रेमी की मौत

Wed, 16 May 2018 10:50 PM IST
fatehpur
fatehpur Updated Wed, 16 May 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
अमौली (फतेहपुर)।
विज्ञापन

चांदपुर थाना क्षेत्र में एक गांव में एक न हो पाने की उम्मीद खत्म होने पर सजातीय प्रेमी युगल ने बुधवार सुबह जंगल में जहर पी लिया। प्रेमी की मौत हो गई, जबकि युवती की हालत नाजुक है। जिला अस्पताल से उसे हैलट रेफर किया गया, पर अकेली मां कानपुर नहीं ले जा सकी। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सुखबीर निषाद के बेटे बृजेंद्र कुमार निषाद (20) का गांव के एक व्यक्ति की बेटी (19) के साथ करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों घरों से बुधवार भोर करीब पांच बजे नित्यक्रिया के बहाने जंगल पहुंचे और दोनों ने जहर पी लिया। खेत से भूसा कतराई कर घर लौट रहे ग्रामीणों ने दोनों को गंभीर हालत में एक पास पड़ा देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस को बृजेंद्र मृत मिला। ग्रामीण युवती को घर लेकर पहुंचे। घरेलू इलाज के बाद एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी से रेफर करने पर युवती को लेकर मां जिला अस्पताल आई, जहां डाक्टरों ने कानपुर ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन

युवती की मां ने बताया कि उसके पास न रुपये हैं और न मदद करने वाला कोई। युवती की कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव से 25 जून को बारात आनी है। युवती की मां ने बताया कि बृजेंद्र के साथ उसका क्या चल रहा था, उसको जानकारी नहीं है। उधर, पुलिस ने बृजेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ कैलाश नाथ ने बताया कि युवती की शादी तय होने से दोनों अवसाद में थे। दोनों में प्रेम होने की चर्चा आम थी, पर घरवालों को इस बाबत कोई जानकारी नहीं थी। शादी न हो पाने से दोनों ने जहर खाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed