{"_id":"5a356b2e4f1c1bb34a8b69df","slug":"theft-of-millions-of-farmers-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान के घर लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खेत में पड़ी चोरी हुई अटैची।
- फोटो : अमर उजाला
असोथर (फतेहपुर)। किसान के घर घुसे चोरों ने करीब चार लाख के नगदी-जेवर पार कर दिए। आहट लगने पर बेटे ने शोर मचाया तो चोर फायरिंग करते हुए भाग निकले। चोरों ने लाइसेंसी बंदूक लेकर सो रहे किसान के कमरे में बाहर से कुंडी लगा दी थी। इससे वह चोरों का मुकाबला नहीं कर सका। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन
असोथर थाना क्षेत्र की टीकर ग्राम पंचायत के हैदरमऊ निवासी नरपत सिंह बड़े किसान हैं। बेटे राकेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात उनके घर में चोर घुस आए। वह पत्नी गुड़िया और बेटे प्रशांत के साथ कमरे में सोया था। आहट पर नींद खुली तो उसने शोर मचाया। इस पर छत से बदमाशों ने फायरिंग की। डर के मारे वे लोग कमरे में ही दुबके रहे। बदमाशों के जाने पर कमरे के बाहर निकलकर देखा तो पिता के कमरे की बाहर से कुंडी लगी थी। उसने कुंडी खोली तो पिता बाहर निकले।
विज्ञापन
दूसरे कमरे में जाकर देखा तो अटैची नहीं थी। बक्से खुले पड़े थे। अलमारी का लॉकर भी खुला था। अटैची में पत्नी और मां के गहने थे। शनिवार सुबह खाली अटैची घर के पीछे खेत में पड़ी मिली। उन्होंने बताया कि चोर सोने के दो मंगलसूत्र, तीन जोड़ी कान के बाले, तीन नथुनी, सात लेडीज और पांच जेंट्स अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, पांच जोड़ी तोड़िया, दो सोने की चेन, दो तोले का हार ले गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उसके पिता जिस कमरे में सोये थे, उसी में डबल बैरल बंदूक थी। चोरों ने इसी कमरे की बाहर से कुंडी लगाई। इससे लगता है कि चोरों को घर की सारी जानकारी थी। चोर आंगन में साड़ी का फंदा लटका कर कूदे थे। चोरी के बाद सीढ़ियों के रास्ते भागे। एसएसआई छविनाथ सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। फायरिंग का मामला संदिग्ध लग रहा है।