फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The thief cut mobile shop shutter drain

शटर काटकर मोबाइल शॉप को खाली कर गए चोर

Thu, 26 Jan 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 26 Jan 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
The thief cut mobile shop shutter drain
चोरी के बाद खाली पड़ी दुकान - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के मवई चौराहे पर मोबाइल शॉप की दुकान का ताले काटकर चोर मंगलवार की रात एक लाख कीमत माल पार कर ले गए। इलाकाई लोगों की खबर पर दुकानदार के होश उड़ गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


दुकानदार नीरज यादव थाना क्षेत्र के ही बाबा का पुरवा मजरे गनेशपुर निवासी हैं। इनकी मवई चौराहे पर मोबाइल शॉप है। उन्होंने बताया कि दुकान में रात को शटर लॉक और ताले लगाकर घर चले गए थे। रात में ही किसी ने चोरी की जानकारी दी। दुकान पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर होश उड़ गए। चोर दुकान से लैपटॉप, 18 नए मोबाइल सेट, डेढ़ दर्जन के  करीब पुराने रिपेयरिंग को रखे मोबाइल,18 सौ रुपये की नकदी, दस हजार कीमत के मोबाइल रिचार्ज चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन


घटना में करीब एक लाख से अधिक का माल चोरी हुआ है। शटर के चोरों ने पहले ताले काटे हैं। इसके बाद शटर का लॉक तोड़ा है। एसएचओ एपी तिवारी ने बताया कि पुलिस मौके पर भेजकर जांच कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed