फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The statement from the injured young man shot by police

गोली से घायल युवक के पुलिस ने लिए बयान

Thu, 02 Mar 2017 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Thu, 02 Mar 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
The statement from the injured young man shot by police
रीजेंसी में घायल का बयान लेते विवेचक - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर। तुराब अली का पुरवा गोलीकांड के मामले में पुलिस ने बुधवार को कानपुर रीजेंसी में भर्ती मोहम्मद इलियास  के बयान दर्ज किए। बयान के बाद गोलीकांड में एक और आरोपी के शामिल होने की बात सामने आई है। अब मामले में दो आरोपी वांछित हो गए हैं। मामले में एक आरोपी मुशर्रफ को पुलिस जेल भेज चुकी है। उसने गोलीकांड की वजह स्मैक कारोबार की मुखबिरी के शक में मारने की वजह आई थी।

विज्ञापन

बता दें कोतवाली क्षेत्र के सैय्यदवाड़ा मोहल्ला निवासी मोहम्मद इलियास अहमद को पड़ोसी मुशर्रफ 21 फरवरी की शाम शराब पिलाने के लिए ले गया था। उसे तुराब अली का पुरवा में गोली बाएं छाती पर गोली मारी थी। गोली हार्ट के पास से निकल गई। इसी वजह से इलियास की जान बच गई। घटना के आठ दिन बाद घायल के होश आने  पर विवेचक प्रभुनाथ यादव कानपुर पहुंचे।  पूछताछ में घायल ने बताया कि मुशर्रफ घटना के दिन दोपहर को कट्टा लेकर आया था, लेकिन उसे दोस्ती पर भरोसा था।  इसी वजह से आरोपी मुशर्रफ के साथ शाम को चला गया था। उसके साथ बाकरगंज का शकील डांसर भी था। आरोपियों ने गोली स्मैक कारोबारी शेखू अंसारी के  इशारे पर मारी है। शेखू अंसारी ही मुशर्रफ को तमंचा देने आया था। विवेचक प्रभुनाथ यादव ने बताया कि पीड़ित के बयान में तीसरा नाम आया है। तीनों के खिलाफ चार्जशीट लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed