फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The driver died from tractor overturns

ट्रैक्टर पलटने से चालक ने दम तोड़ा

Tue, 29 Dec 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Tue, 29 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
The driver died from tractor overturns

मलवां थाना क्षेत्र के  सौंरा फैक्ट्री मोड़ पर

विज्ञापन
सोमवार को सरिया और ईंट लदा ट्रैक्टर पलटने में चालक रंजीत (22) की मौत हो गई। ट्रैक्टर में बैठा एक भट्ठा मजदूर गंभीर रूप घायल हुआ। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, परिजन जिला अस्पताल की मर्च्युरी से शव उठा ले गए और ट्रैक्टर मालिक पर भाग जाने का आरोप लगाकर मलवां हाइवे जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और लाठी पटककर जाम खुलवाया। करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

मलवां थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव निवासी इंद्रपाल का पुत्र चालक रंजीत मलवां कस्बा स्थित शेरा सिंह के भट्ठे का ट्रैक्टर चलाता था। यह जालौन से ईंट और दूसरी फैक्ट्री से सरिया लादकर अपने भट्ठे पर आ रहा था।

रास्ते में किसी तरह से एक सरिया ट्रैक्टर के पहिए में फंस गई। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दबे चालक और मजदूर को बाहर निकाला। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।

जहां पर डाक्टरों ने रंजीत को मृत घोषित कर दिया। संतोष को भर्ती कर लिया गया। चालक के परिजन विनोद, रजोल, संजय जिला अस्पताल की मर्च्युरी पहुंचे। वहां से शव को लाकर जाम लगाया।

परिजनों की मांग थी कि हादसे के बाद मौके पर ही चालक रंजीत की मौत हो गई थी। इसके बावजूद शव को अस्पताल भेजा गया। ट्रैक्टर मालिक शेरा सिंह पहुंचने के बाद क्यों भाग गए।

ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई हो। सौंरा चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर में सरिया बांधकर नहीं लादी गई थी। इसी वजह से सरिया ट्रैक्टर के पहिये में जा फंसी और हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed