फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The death of one by drinking alcohol is critical

शराब पीने से एक की मौत दो की हालत नाजुक

Thu, 20 Apr 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर Updated Thu, 20 Apr 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
The death of one by drinking alcohol is critical
demo pic - फोटो : अमर उजाला
 थरियांव थाना क्षेत्र के खलीलपुर मजरे अब्दुल्लापुर घूरी गांव में अवैध शराब पीने से एक की मौत हो गई और दो लोगों की आंखों की रोशनी जाने की खबर है। पुलिस देर रात को गांव मामले की जांच के लिए पहुंची। गांव के एक झोलाछाप डाक्टर के खिलाफ ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन



खलीलपुर गांव से रविवार को बारात फरीदपुर थाना हुसैनगंज गई थी। गांव के कई लोगों बारात में शराब पी थी। बारात से लौटने के बाद खलीलपुर गांव के कल्लू लोधी (40) और रहिमापुर गांव निवासी अमृतलाल लोधी व मिट्ठू लोधी समेत कई की हालत बिगड़ गई। उन लोगों ने गांव के झोला छाप डाक्टर से इलाज कराया। इसमें  मंगलवार की रात कल्लू की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजन व ग्रामीण अवैध शराब पीने से मौत होने का पता लगने पर हंगामा काटने लगे। पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं रहिमापुर गांव के अमृतलाल व मिट्ठू को शहर के जीटी रोड स्थिति एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जहां दोनों की आंख की रोशनी जाने की खबर है। क ल्लू की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। कल्लू के चार बच्चे हैं। शाम को कल्लू के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। चौकी इंचार्ज अजीत पांडेय ने बताया कि वह मौके पर पहुंचे थे। वहां झोलाछाप डाक्टर के सही इलाज न करने का आरोप लगाकर ग्रामीण हंगामा काट रहे थे। उन्होंने कार्रवाई के लिए कहा था। बुधवार को उसके साथ शराब पीने वालों की आंखों की रोशनी जाने की खबर मिली है। हालांकि कोई पुष्टि नहीं है। एसओ विपिन कुमार सिंह ने बताया कि वह गांव मामले की जानकारी के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed