{"_id":"58f7b4694f1c1b0b5247221b","slug":"the-death-of-one-by-drinking-alcohol-is-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से एक की मौत दो की हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीने से एक की मौत दो की हालत नाजुक
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
Updated Thu, 20 Apr 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थरियांव थाना क्षेत्र के खलीलपुर मजरे अब्दुल्लापुर घूरी गांव में अवैध शराब पीने से एक की मौत हो गई और दो लोगों की आंखों की रोशनी जाने की खबर है। पुलिस देर रात को गांव मामले की जांच के लिए पहुंची। गांव के एक झोलाछाप डाक्टर के खिलाफ ग्रामीणों में नाराजगी है।
खलीलपुर गांव से रविवार को बारात फरीदपुर थाना हुसैनगंज गई थी। गांव के कई लोगों बारात में शराब पी थी। बारात से लौटने के बाद खलीलपुर गांव के कल्लू लोधी (40) और रहिमापुर गांव निवासी अमृतलाल लोधी व मिट्ठू लोधी समेत कई की हालत बिगड़ गई। उन लोगों ने गांव के झोला छाप डाक्टर से इलाज कराया। इसमें मंगलवार की रात कल्लू की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजन व ग्रामीण अवैध शराब पीने से मौत होने का पता लगने पर हंगामा काटने लगे। पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं रहिमापुर गांव के अमृतलाल व मिट्ठू को शहर के जीटी रोड स्थिति एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
जहां दोनों की आंख की रोशनी जाने की खबर है। क ल्लू की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। कल्लू के चार बच्चे हैं। शाम को कल्लू के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। चौकी इंचार्ज अजीत पांडेय ने बताया कि वह मौके पर पहुंचे थे। वहां झोलाछाप डाक्टर के सही इलाज न करने का आरोप लगाकर ग्रामीण हंगामा काट रहे थे। उन्होंने कार्रवाई के लिए कहा था। बुधवार को उसके साथ शराब पीने वालों की आंखों की रोशनी जाने की खबर मिली है। हालांकि कोई पुष्टि नहीं है। एसओ विपिन कुमार सिंह ने बताया कि वह गांव मामले की जानकारी के लिए पहुंच रहे हैं।