{"_id":"58923b444f1c1b9c35e80079","slug":"the-accused-said-suga-wife-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी बोला, शक पर पत्नी को मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी बोला, शक पर पत्नी को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Thu, 02 Feb 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी कै लाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर थाना क्षेत्र के बलवंतपुर मजरे बरार गांव में पत्नी को मौत के घाट उतार देने के आरोपी कै लाश को बुधवार को पुलिस ने जेल भेजने की कार्रवाई की है। जिला अस्पताल में आरोपी ने हैरत में डाल देने वाला बयान दिया। उसने पत्नी के चरित्र पर अंगुली उठाई। हालांकि पुलिस इस बात को लेकर इंकार कर रही है।
बता दें कि बलवंतपुर निवासी आरोपी कैलाश ने मंगलवार दोपहर पत्नी श्यामा की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस जीप से टक्कर मारने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर सकी थी, जिसमें आरोपी घायल हो गया था। उसका पुलिस ने बुधवार को इलाज कराया। इसके बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की। मेडिकल को पहुंचे आरोपी ने बताया कि उसने पत्नी को बुधवार सुबह गांव में किसी के साथ देखा था। उसे पत्नी के चरित्र पर शक हुआ। इससे आगबबूला हो गया था।
तभी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। एसएचओ अरविंद सिंह गौतम ने बताया कि हत्यारोपी ने पत्नी को खाने में सब्जी बनाने की कही थी। सब्जी न बनाने से गुस्सा होकर आरोपी ने अपनी पत्नी को मार डाला था। वह अपने बचाव के लिए ऐसे बयान दे रहा है।