फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tempo of the bag jewelry, cash Tppebaji

टेंपो में बैग से जेवरात, नकदी की टप्पेबाजी

Wed, 01 Mar 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Wed, 01 Mar 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Tempo of the bag jewelry, cash Tppebaji
टेंपो स्टैंड पर हंगामा करते पीड़ित दंपति। - फोटो : अमर उजाला

थरियांव (फतेहपुर)। लुधियाना जा रहे दंपति के बैग से सवारी बनकर बैठे टप्पेबाजों ने नकदी और जेवरात पार कर दिए। बसअड्डे में बैग खोलने पर जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। वह दोनों वापस गांव लौट गए। उन लोगों ने चिह्नित टेंपो बाद में पकड़ ली। पुलिस कुछ लोगों की धरपकड़ कर मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


थरियांव थाने के सातोधर्मपुर गांव निवासी भानू प्रताप लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह कुछ दिन पहले गांव आए थे। वे पत्नी रन्नो देवी को सोमवार दोपहर साथ लेकर गांव से निकले थे। वह थरियांव कस्बे से टेंपो में शहर आने के लिए बैठे थे। स्टैंड के मुंशी ने उनका सामान पीछे की सीट पर रखवा दिया था। दंपति को टेंपो चालक ने बस अड्डे पर उतारा और वापस चला गया। महिला ने बैग को चेक किया। नकदी और जेवरात का पर्स गायब देखकर हैरान रह गई। वह लोग सोमवार की शाम वापस गांव लौट गए। मंगलवार को दोबारा दंपति टेंपो स्टैंड पहुंचे। वहां मुंशी का पता लगाया। मुंशी के हाथ लगने पर हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है। रन्नो देवी ने
विज्ञापन

तहरीर देकर बताया कि बैग से 15 सौ की नकदी, एक जोड़ी पायल दो सौ ग्राम, दो जोड़ी तोड़िया, ढाई सौ ग्राम की चांदी हाफपेटी, दो सोने की कील, कान की सोने की बाली, पैर की दो जोड़ी बिछिया चोरी हुआ है। एसएचओ एके सिंह गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed