फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Suicide victim's daughter shoot daughter-in-law

बहू को गोली मार ससुर ने की खुदकुशी

Sun, 08 Apr 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर Updated Sun, 08 Apr 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
Suicide victim's daughter shoot daughter-in-law
झल्लू निषाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ललौली थाने के हिम्मतपुर गांव में एक शख्स ने पुत्रवधू को गोली मार दी। कहासुनी के बीच बहू को निशाने पर लेने वाले ने खुद पर गोली चलाकर जान भी दे दी। कमर में गोली लगने से बहू की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


घटना गुन्ना का पुरवा निवासी झल्लू निषाद (60) के घर की है। घटना के बाद झल्लू के छोटे भाई रामराज ने पुलिस को बताया कि भाभी लक्ष्मी देवी ने करीब बीस साल पहले फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। कुछ साल बाद झल्लू के इकलौते बेटे संतोष की बीमारी से मौत हो गई थी। परिवार में झल्लू की मां रामसखी और विधवा बहू सुमन (35), पौत्र संदीप और प्रदीप हैं।
विज्ञापन


रामराज के मुताबिक झल्लू के गांव की एक महिला से संबंध इस हद तक बढ़ गए थे कि वह घर चलाने के लिए पाली गई बकरियां बेच-बेचकर महिला को रकम देने लगा था। रविवार को बच्चों की परवरिश के लिए जरूरी खर्च बहू सुमन ने मांगा तो उसने पैसे न होने की बात कही। बहू ने दूसरी महिला पर रकम खर्च करने की शिकायत रखी तो तैश में आए झल्लू ने तमंचा निकालकर बहू पर गोली चला दी। उसके  लहूलुहान हालत में पहुंचते ही झल्लू ने तमंचे को फिर लोड करके अपने सीने पर गोली दाग दी। झल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर घायल बहू सुमन को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के हैलट हॉस्पिटल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाहक थानेदार हेमेंद्र सिंह का कहना है कि रामराज की तहरीर पर मृतक झल्लू के खिलाफ बहू को गोली मारकर खुद की जान देने की रिपोर्ट लिखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed