{"_id":"59e3a95f4f1c1b6f548b7ab3","slug":"soap-swabs-kills-teenage-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"साबुन की झाल फटी, दबने से किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साबुन की झाल फटी, दबने से किशोर की मौत
fatehpur
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
31- फाइल फोटो बृजेश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थरियांव।
लोडर में साबुन लादते समय अचानक बड़े बोझ की झाल फट गई। इसमें किशोर की दबकर मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पहले आरोप लगाए, लेकिन बाद में एजेंसी मालिक से समझौता हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थरियांव थाने के करनपुर गांव निवासी छोटेलाल लोधी का बेटा बृजेश कुमार (14) गांव के ही फूलचंद्र की साबुन एजेंसी में पल्लेदारी करता था। लोडर में साबुन की झाल लदवा रहा था। झाल चढ़ाते वक्त दूसरे साथी का हाथ छूट जाने से झाल फटकर उसके सिर पर गिर गई। बृजेश तेज चीख के साथ बेहोश हो गया। अफरातफरी मच गई।
एजेंसी वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बृजेश छह भाइयों में सबसे छोटा था। एक बहन है। मां जमुना देवी बेटे का शव देख बदहवास हो गई। परिजनों ने लापरवाही से काम कराने का एजेंसी मालिक पर आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि पक्षों के बीच सुलह हो गई है। एहतियात के तौर पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई है।