{"_id":"5c899898f61629a8e2a447e278e75d02","slug":"saraf-bike-riders-shoot-three-masked-miscreants-looted-2-5-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बाइक सवार तीन बदमाशों सर्राफ को गोली मार 25 लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकाबपोश बाइक सवार तीन बदमाशों सर्राफ को गोली मार 25 लाख लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 17 Feb 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
थाने से एक किलोमीटर दूर नकाबपोश बाइक सवार तीन बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी को गोली मारकर नगदी समेत करीब 25 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए। घायल व्यवसायी को सीएचसी लाया गया। गंभीरावस्था में उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने जिले की नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश में कॉंबिंग कर रही है।
विज्ञापन
कस्बा जाफरगंज निवासी गोपाल ज्वैलर्स के मालिक 35 वर्षीय राजेंद्र ओमर पुत्र रामगोपाल ओमर की एक दुकान इसी थाना क्षेत्र के मांझेपुर बाजार में है।
सोमवार व गुरुवार को मांझेपुर की बाजार करने वह अपने साथी अनवार पुत्र नसरुल्ला निवासी नेवातगंज के साथ व्यवसाय करने जाता था।
सोमवार को जब वह शाम चार बजे मांझेपुर दुकान में रखा करीब आधा किलो सोना और 14 किलो चांदी के जेवरात समेत दो लाख 26 हजार रुपये नगदी बैग में रखकर बाइक से अपने घर जाफरगंज साथी अनवार के साथ बाइक से रवाना हुआ।
विज्ञापन
तभी जाफरगंज थाने से एक किलोमीटर पहले इटरा जाफरगंज मार्ग पर रानू शुक्ला के नलकूप के पास पीछे से एक बाइक में सवार तीन असलहाधारी बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी को आगे गाड़ी लगाकर रोक लिया। पहले इन बदमाशों ने तमंचा लहराते हुए एक फायर किया और व्यापारी के सिर पर असलहे की बट से प्रहार किया। बैग छीनने लगे लेकिन व्यापारी के बैग न छोड़ने पर बदमाशों ने उसके बाएं कंधे के नीचे पीठ पर गोली मार दी और बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
इसी दौरान व्यवसायी की बाइक में बैठा अनवार खेतों में भाग गया और उनके परिजनों और लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने घायल सर्राफा व्यवसाई को सीएचसी बिंदकी भिजवाया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया है।
इंसेट
बदमाशों के आहट लग चुकी थी
बिंदकी। सीएचसी बिंदकी में प्राथमिक उपचार के लिए लाए गए सर्राफा व्यवसाई राजेंद्र ओमर से जाफरगंज सीओ निवेश कटियार और बिंदकी सीओ अनुराग दर्शन ने जानकारी ली। उसने बताया कि उसे बदमाशों की आहट लग चुकी थी लेकिन बदमाशों की गतिविधियों से वह दहशत में आ गया था और तेज बाइक नहीं भगा सका।
इंसेट
जानने वालों ने ही घटना को दिया अंजाम
बिंदकी। गोली मारकर घायल करके सर्राफा व्यवसाई को लूटने वाले बदमाशों ने उसका नाम गोपाल लेकर बैग छीनने की बात कही थी। इससे यह बात साफ हो गई कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश जानने वाले हैं। पुलिस घायल सर्राफा व्यवसाई के इस बयान से सुराग लगाने का प्रयास में जुट गई है।