{"_id":"592b16964f1c1b824abdac8e","slug":"robbery-in-the-grocery-business-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के दम पर किराना कारोबारी के घर में लूट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के दम पर किराना कारोबारी के घर में लूट
फतेहपुर
Updated Sun, 28 May 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
तोड़ी गई अलमारी में बिखरा सामान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलवां थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत ओखरा के मजरे कुंवरपुर गांव में शनिवार की रात किराना कारोबारी व उसके परिवार को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। तीनों बदमाशों के पास असलहे थे। यह वारदात को अंजाम देकर आराम से भाग गए।पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को इलाके के एक हिस्ट्रीशीटर पर शक है। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है।
संजय अग्निहोत्री ओखरा गांव में रहते हैं। इनकी घर के बाहरी हिस्से में किराने की दुकान है। परिवार में पत्नी गुड़िया व दो बच्चे प्रांशु व प्रांशी हैं। घर के लोग रात को कमरे में सो रहे थे। बदमाशों ने दरवाजे में अंदर से लगी कुंडी को कटर से काट दिया। इसके बाद वह भीतर घुस गए।
कमरे में सो रहे दंपति पर इन्होंने तमंचे तान दिए। इन्होंने कमरों की चाबी छीनकर तीसरे साथी बदमाश को दे दी। बदमाशों ने करीब आधे घंटे तक लूटपाट की। गृहस्वामी संजय ने बताया कि बदमाशों ने उसे अंगोछे और साड़ी से बांधकर अंदर के कमरे बंद कर दिया था।
विज्ञापन
अंडरवियर ब्लेड से फाड़ दी थी। लुटेरे पत्नी के गले से मंगलसूत्र, कान के टॉप्स, नाक की कील, पायल लूट ली। इसके बाद दूसरे कमरे में रखी अलमारी से दस हजार रुपये, सोने की चेन, बिछुआ, चार अंगूठी, झुमकी, तोड़ियां, बिछिया, एलसीडी टीवी, दुकान का करीब 20 हजार रुपये का सामान लूटपाट कर भाग निकले।
तीनों बदमाश चेहरे पर अंगौछा बांधे थे। बदमाशों के जाने के बाद पत्नी ने कमरा खोलकर बाहर निकाला। संजय की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। वीडियो