फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Retne neck was imprisoned in the station Kaaropi

थाने में गर्दन रेतने काआरोपी जेल गया

Thu, 02 Mar 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Thu, 02 Mar 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन

फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाने में आशनाई के चक्कर में गर्दन रेतने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार दोपहर जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दो मामलों की रिपोर्ट दर्ज की है। डाक्टरों के डिस्चार्ज करने के बाद  आरोपी को पुलिस ने जिला अस्पताल से ही धर दबोचा है। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बहेरा सादात गांव निवासी मोहम्मद अंसार के बेटे रिजवान का मंगलवार को प्रेम प्रसंग के विरोध पर घरवालों से झगड़ा हुआ था। घटना की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस रिजवान को थाने लेकर आई थी। पुलिस की चूक की वजह से आरोपी अपने पास चाकू छिपाए रहा और उससे ही गला रेतकर आत्महत्या की कोशिश की थी। पुलिस ने रिजवान के भाई अंसार की तहरीर पर जान से मारने की धमकी देने और आत्महत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं पुलिस की ओर से तमंचा, चाकू बरामदगी का मामला भी दर्ज किया गया। एसएचओ हेमंत श्रीज्ञानचंद्र दुबे ने बताया कि आरोपी को जिला अस्पताल से गिरफ्तार कर कोर्ट मेें पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed