{"_id":"579f9d404f1c1b56152b95a3","slug":"reports-on-unmarried-sterilized","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविवाहित की नसबंदी कराने पर रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अविवाहित की नसबंदी कराने पर रिपोर्ट दर्ज
Tue, 02 Aug 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Tue, 02 Aug 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
इंजेक्शन
- फोटो : डेमो फोटो
Link Copied
औंग (बिंदकी)। औंग थाना क्षेत्र के गांव करचलपुर के एक अविवाहित अधेड़ को धात जाने की बीमारी ठीक कराने का झांसा देकर उसकी नसबंदी करने के मामले में एफआईआर हो गई। इसमें आशा बहू व सफाईकर्मी को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने इनके खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। गांव करचलपुर निवासी अधेड़ छग्गा के पुत्र ललटू ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि वह धात रोग से पीड़ित था। तभी उसने मुन्नू शिव हरे की पत्नी आशा बहू मंजू देवी व चंद्रपाल के पुत्र सफाईकर्मी राजकुमार उर्फ गोरे से अपनी पीड़ा बताई जिसमें आरोप है कि इन दोनाें ने उसका इलाज कराने के लिए देवमई ले गए, यहां नसबंदी करने के लिए जब डाक्टर तैयार नहीं हुआ तो उसे सीएचसी बिंदकी लेकर आए। यहां उसे विवाहित के साथ दो पुत्र एक पुत्री होने की लिखापढ़ी डाक्टरों की मिलीभगत से कराकर उसकी नसबंदी 22 जुलाई को करा दिया। 27 जुलाई को पीड़ित के गुप्तांग से मवाद आने लगा। तब यह बात गांव में फैल गई, परिजनों को हकीकत मालूम होने पर उसे लेकर आशा बहू, सफाईकर्मी के घर गए। आरोप है कि दोनों ने उसे गाली गलौज कर भगा दिया। थानाध्यक्ष धमेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी गई है। उधर आशाबहू ने बताया कि दो हजार रुपये मिलने के लालच में अधेड़ ने खुद झूठ बोलकर अपनी नसबंदी कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।