{"_id":"6ad52a98a829f098a40c3709","slug":"clash-between-two-groups-over-an-old-feud-10-injured-fir-registered-against-24-individuals-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-175850-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में संघर्ष, 10 घायल, 24 पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में संघर्ष, 10 घायल, 24 पर प्राथमिकी
विज्ञापन
अमरोहा। नगर कोतवाली क्षेत्र के कटरा बख्तावर सिंह मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। मारपीट और पथराव में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 14 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि एक पक्ष के नईम अहमद के मुताबिक, शनिवार को नमाज पढ़कर लौटते समय पड़ोसी हमजा, आकिल, सोनू उर्फ शजर, शादाब, जैद, सैफ, फैज, अमन समेत अन्य लोगों ने नईम, जहीर आलम और अमान हिना से लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
दूसरे पक्ष के मोहम्मद आकिल ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश में शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे रास्ते में उनके साथ मारपीट की गई। बेटा हमजा और भाई शादाब व अफजाल बचाने पहुंचे तो उन्हें भी पीटा गया। आरोप है कि इसके बाद नईम पक्ष के लोगों ने छत से ईंट-पत्थर फेंके। पथराव में आकिल, हमजा, शादाब और शजर के सिर व शरीर पर चोटें आईं, जबकि अफजाल की नाक ईंट का टुकड़ा लगने से टूट गई। सीओ ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।