फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   policeman beated driver of UP 100, Suspend

सिपाही ने यूपी 100 के चालक को पीटा, सस्पेंड

Thu, 09 Mar 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 09 Mar 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
असोथर थाने में तैनात यूपी 100 पीआरवी नंबर 1180 के पुलिस कर्मियों के बीच मंगलवार रात भिड़ंत हो गई। घटना में चालक  होमगार्ड पर सिपाही ने टार्च से प्रहार कर दिया। घायल होमगार्ड की शिकायत पर सहायक प्रभारी उपनिरीक्षक सनुज यादव मौके की जांच करने पहुंचे। जांच रिपोर्ट  एसपी को सौंपी। एसपी उमेश कुमार सिंह ने सिपाही को निलंबित  कर दिया है।
विज्ञापन


असोथर थाने में दो पीआरवी 1179 और 1180 की तैनाती है। होमगार्ड हरनाम सिंह पीआरवी 1180 में चालक है। उसका आरोप है कि सिपाही जबर सिंह अवैध वसूली करता है। उसने रुपयों के लेन देन का विरोध किया। इससे नाराज  सिपाही ने उसके सिर पर टार्च से प्रहार कर दिया। चोट लगने से वह लहूलुहान हो गया। एसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर होमगार्ड का मेडिकल कराया गया है। एसपी पीआरओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी सिपाही को प्राथमिक जांच रिपोर्ट आने पर शाम को सस्पेंड कर दिया गया है।  
विज्ञापन




असोथर थाने की पीआरवी के खिलाफ पहले भी शिकायत हो चुकी है। एक  प्रकरण में पीआरवी के सिपाहियों ने एक वृद्ध महिला से उसकी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के नाम पर दो हजार रुपये ले लिए थे। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा औंग थाने की पीआरवी की हाइवे में वसूली के आरोप की जांच रिपोर्ट पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed