फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Plunder on robbing rupees in procession

बारात में रुपये लूटने पर बवाल, पथराव

Mon, 18 Sep 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Mon, 18 Sep 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन

थरियांव थानांतर्गत बिलिंदा कस्बे के रसूलपुर गांव में पहुंचे चौथिहारों को रविवार शाम एक अन्य घर में आई बारात के लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। घटना में दस लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। कई थानों की फोर्स ने पहुंचकर हालात को काबू किया। घटना बारात में चौथिहारों में शामिल एक बच्चे के बारात में घुसकर रुपये लूटने पर हुई।

विज्ञापन


बिलंदा निवासी बाबू शाह के बेटे अनवर का सलेमपुर रसूलपुर गांव के सलीम की बेटी शमा के साथ शनिवार को निकाह हुआ था। रविवार को सलीम चौथी लेकर परिवारीजनों के साथ बिलंदा आए थे। इसी दिन बाबू शाह की बेटी अंजुम बानो की शादी होनी थी। करमचंद्रपुर साडा गांव से मोहर्रम अली (दूल्हा) बारात लेकर आया। निकाह से पहले बारात गांव में घूमने निकली। इसमें डीजे पर रुपये लुटाए जा रहे थे। इस दौरान चौथी लेकर आए सलीम का भांजा सलमान (8) रुपये उठाने लगा।
विज्ञापन


तभी किसी बाराती ने सलमान को लात मार दी। चौथिहार पक्ष (चौथी लेकर आए लोग) के लोगों ने विरोध जताया तो दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। पीड़ित पक्ष के मुताबिक असलहों से लैस बारातियों ने राइफल, बंदूक के  कुंदे से हमला कर दिया। जान बचाने को दूसरे पक्ष के लोग भागने लगे तो पथराव शुरू हो गया। चौथिहारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा जाने लगा। घटना में रसूलपुर गांव के हनीफ, रहमतुल, सनीमुल, सलमान, इमरान व दूसरे पक्ष के अब्दुल मोईद, सुबराती समेत दस लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करमचंद्रपुर साडा गांव के प्रधान नदीमउद्दीन और बेंती प्रधान शानू मौके पर पहुंचे। इन्होंने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया।

इस बीच फिर किसी ने पथराव कर दिया। पत्थर लगने से बेंती प्रधान घायल हो गए। दूसरे पक्ष के अब्दुल मोईद का आरोप है कि चौथिहार पक्ष के लोगों ने बारात के दौरान पथराव किया। सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंची। एसओ बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। किसी पक्ष से तहरीर नहीं आई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed