फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   One killed in road accidents in fatehpur

सड़क हादसों में एक की मौत

Thu, 27 Dec 2018 12:15 AM IST
gaurav gaurav फतेहपुर
फतेहपुर Published by: gaurav gaurav Updated Thu, 27 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
One killed in road accidents in fatehpur
accident - फोटो : amar ujala
मार्ग दुर्घटनाओं में एक की मौत हो गई। वहीं सात लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


खागा क्षेत्र के अजनईपुर गांव निवासी श्रीनाथ का बेटा राकेश कुमार (35) बाइक से गांव के धूनी प्रसाद के बेटे अशोक कुमार (32) के साथ मंगलवार को कस्बे से घर जा रहा था। कोतवाली के नौबस्ता मार्ग पर गांव के करीब बोलेरो ने टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना पर पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में राकेश को डाक्टरों ने मृत घोषित किया। वहीं अशोक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक हेलमेट नहीं लगाए था, सिर में चोट लगने से मौत होना बताया गया है। मलवां के धारूपुर निवासी रामसनेही का बेटा आनंद बाबू मंगलवार रात घर जा रहा था।
विज्ञापन


तभी त्रिलोकीपुर के पास किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गया। सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के अल्लीपुर बहेरा निवासी सुंदरलाल अपनी बेटी पूजा (15) को लेकर बाइक से रात को घर जा रहा था। थरियांव थाना क्षेत्र के रतीपुर के पास लोडर की टक्कर पिता-पुत्री घायल हो गए। जिला अस्पताल से पूजा को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलवां के चंदैनी निवासी देवी प्रसाद का बेटा अवधेश कुमार सौंरा की एक फैक्टरी में कर्मी है। बाइक से ड्यूटी पर जाते समय बरौरा मोड़ पर ट्रैक्टर की टक्कर से वह घायल हो गया। शहर के मसवानी निवासी अनीश का बेटा फैजल बाइकों की भिड़ंत में घायल हुआ।

ट्रक की टक्कर से घायल
हथगाम। दरियापुर निवासी राजू (40) अपने चार वर्षीय बेटे आरिफ और पत्नी नाईमुन निसा के साथ बाइक से अपनी बहन के यहां शाहपुर जा रहा था। गल्ला गोदाम के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया, जिसमें बाइक सवार दंपति व बेटा घायल हो गया।


हादसों में तीन लोग घायल  
अमौली/औंग। सड़क हादसों में बुधवार को तीन लोग घायल हो गए। कानपुर नौबस्ता के अमन त्रिपाठी कौशांबी से स्कूटी से लौट रहे थे। औंग थाने के छिवली के पास बाइक सवार से टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार घायल हो गया। चांदनपुर थाने के धमिना खुर्द निवासी पप्पू वर्मा, बबलू बाइक से जहानाबाद जा रहे थे। बिरनई गांव के पास पिकअप की टक्कर से घायल हो गए। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। बाइक से पीछा कर पिकअप को पकड़ लिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed