फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Old woman had expressed fear of being at risk of their lives

वृद्धा ने जान का खतरा होने का जताया था अंदेशा

Sun, 31 Jul 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sun, 31 Jul 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Old woman had expressed fear of being at risk of their lives
वृद्धा के घर में पहुंचे रिश्तेदार। - फोटो : अमर उजाला
 हथगाम थाना के शुक्रवार को सूरजकली हत्याकांड के राज की पर्त दर पर्त खुलने की शुरूआत हो चुकी है। हत्या से पहले ही वृद्धा ने अपने एक रिश्तेदार को जान के खतरे का अंदेशा जताया था। उसके घर भी कई लोगों के आने जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने गांव के ही कुछ लोगों को उठाया है। पूछताछ में कोई ठोस तथ्य सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन



बता दें कि थाना क्षेत्र के चंपतपुर गांव में सूरजकली का शुक्रवार को ईंट से कूंचकर हत्यायुक्त शव घर से बरामद हुआ था। बेटे संतोष विश्वकर्मा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। सूरजकली के घर में शनिवार को रिश्तेदारों की भीड़ लगी रही, उसके पलिया गांव से आए एक रिश्तेदार ने बताया कि वह पांच दिन पहले घर आई थी। उन्होंने अपनी जान का खतरा बताया था। वह आगे कुछ पूछता कि दूसरी बात होने लगी थी। इससे साफ है कि वृद्धा को जान खतरे में होने का आभास हो गया था, शायद इसी वजह से उसने अपने बेटे को भी बुलाया था।
विज्ञापन



 कातिल इतना चालाक था कि बेटे के घर आने से पहले ही वृद्धा की हत्या कर दी। हत्याकांड की दिशा घुमाने वाला नया मोड़ भी आया है। गांव में तेजी से चर्चा है कि वृद्धा के पास कई लोगों का आना-जाना रहता था। आशंका जताई जा रही है कि मिलने जुलने वालों का ही हत्याकांड के पीछे हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव की गुटबाजी की भेंट चढ़ सकती है वृद्धा- चंपतपुर गांव में दो पक्षों के बीच गुटबाजी का माहौल है। दोनों पक्षों के बीच कई बार बवाल और हत्याएं तक हो चुकी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि गुटबाजी के चक्कर में वृद्धा की हत्या की जा सकती है। एक पक्ष के लोगों को भी फंसाने की जुगत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed