{"_id":"58f669104f1c1b1a7447294e","slug":"offensive-photo-sent-to-friend-s-fianc","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त के मंगेतर को भेजी आपत्तिजनक फोटो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त के मंगेतर को भेजी आपत्तिजनक फोटो
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
Updated Wed, 19 Apr 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवती को उसके ही दोस्त ने कुछ फोटो हासिल करने के बाद फेसबुक पर मंगेतर और उसके भाई और मंगेतर को मैसेज कर दिया। पुलिस की मानें तो वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। शिकायत पर अंडर ट्रेनी सीओ ने सर्विलांस का सहारा लेते हुए धर दबोचा। हुसैनगंज पुलिस ने मंगलवार को उसे जेल भेजा।
आरोपी युवक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव निवासी किसान विपिन सिंह का पुत्र इंदू सिंह है। यह रायबरेली के सलोन कस्बे में प्राइवेट जॉब करता था। उस पर थाना क्षेत्र के ही एक गांव की युवती को ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। पुलिस ने बताया कि इंदू की पहले युवती से दोस्ती थी। इसी का फायदा उठाकर उसने उसके कुछ फोटो व मैसेज हासिल कर लिए थे। इसके बाद से वह युवती को ब्लैकमेल कर रहा था। युवती लोकलाज के डर से चुप थी तो आरोपी की हिम्मत बढ़ती जा रही थी।
पानी सिर से ऊपर जाने पर उसने घरवालों और पुलिस की मदद ली। परिजनों ने 12 दिन पहले इलाकाई पुलिस से मदद मांगी। एसपी उमेश कुमार सिंह ने ट्रेनी सीओ संदीप वर्मा को टास्क सौंपा। ट्रेनी सीओ ने बताया कि आरोपी ने युवती से दोस्ती का फायदा उठाकर कुछ फोटो हासिल कर लिए थे। अब जब उसकी शादी तय हो रही थी तो अड़ंगा डालने लगा। वह नहीं चाहता था कि युवती की शादी हो। आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल के जरिए कई तरह की फोटो मंगवा ली थी। इसके बाद इन फोटो की पीडीएफ फाइल बना कर लड़की के भाई और उसके मंगेतर की फेसबुक आईडी पर अपलोड कर दिया। साथ ही यह कहा कि अभी तो यह आपके ही पास ही भेज रहा हूं। यदि शादी नहीं तुड़वाई तो यह फोटो सारे देश में सरेआम कर दूंगा। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
---------