{"_id":"5872814b4f1c1b7f02ba81e2","slug":"mlwan-asothr-were-arrested-for-theft-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलवां चोरी के आरोपी असोथर में दबोचे गए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मलवां चोरी के आरोपी असोथर में दबोचे गए
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 08 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
असोथर पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
असोथर थाना क्षेत्र के कु सुंभी गांव के मोड़ पर पुलिस को चेकिंग के दौरान चार शातिर हत्थे चढ़े हैं। पुलिस का मानना है कि चोरी की नीयत से गांव में घुसे थे। आरोपियों ने पहले मलवां थाना क्षेत्र में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। सूचना पर मलवां पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के लिए कोर्ट में रिमांड की अर्जी लगाई है।
असोथर एसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी कुसुंभी गांव के रहने वाले बबलू, संजय, राजाराम, धनी कुशवाहा हैं। आरोपियों के पास से दो तमंचे बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की है।
उनसे पूछताछ में मलवां कस्बे में कई माह पहले चोरी किया जाना पता चला है। जिसकी खबर मलवां थाना पुलिस को दी गई है। मलवां एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों के पकड़े जाने की खबर पर सबइंस्पेक्टर को रिमांड लेने के लिए भेजा है। आरोपियों से पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि कौन-कौन सी घटनाओं को अंजाम दिया गया है।