{"_id":"57c486224f1c1b634b2cb90c","slug":"missing-man-s-body-found-in-pond-in-fathpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का शव तालाब में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता युवक का शव तालाब में मिला
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Tue, 30 Aug 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
युवक के रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के सिमौर गांव में 36 घंटे से लापता अनवार उर्फ प्रहलाद कुरैशी पुत्र स्वर्गीय शुबराती (26) का शव पुलिस ने गांव के ही तालाब से सोमवार की दोपहर बरामद किया। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का शक जताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी। सिमौर गांव निवासी अनवार की मां खातून ने बताया वह मजदूरी कर परिवार चलाता था। रविवार की सुबह करीब नौ बजे घर से निकला था। इसके बाद कोई सुराग नहीं मिला। गांव के लोगों और रिश्तेदारों में तलाश कराई, कोई पता नहीं लगा था।
विज्ञापन
चरवाहों को गुलामी तालाब में सोमवार दोपहर बेटे का उतराता शव दिखा। पुलिस ने कपड़ा विहीन शव बाहर निकाला। मां का आरोप है कि बेटे की एक साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद बहू घर से वापस मायके चली गई थी। बेटे और बहू के बीच हमेशा विवाद होता था। उसे आशंका है कि उसके बेटे की हत्या कर लाश तालाब में फेंक दी गई है। एसओ अभय नारायण तिवारी ने बताया कि तालाब काफी गहरा है। तालाब में डूबने से प्रथम दृष्टयता मौत होने का मामला लग रहा है। किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई बात आई तो उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
दो बहनोें में इकलौता था युवक
अनवार की मौत से परिजनों मेें कोहराम मच गया। उसकी मौत से परिवार का इकलौता चिराग बुझा है। उसकी एक बहन केशबरी की शादी हो चुकी है। दूसरी छोटी बहन अफसरी है। बहनोें और मां रो-रोकर बदहाल हो गई हैं।
विज्ञापन
अवैध खनन से तालाब हुआ गहरा
सिमौर गांव का गुलामी तालाब पहले इतना गहरा नहीं था। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ माह पहले तालाब में जेसीबी से खनन किया जाता रहा है। मिट्टी खनन होने की वजह से तालाब गहरा हो गया जिससे अनवार की मौत हुई है।