फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Millions of bullion trader's shop and home theft

सराफा कारोबारी की दुकान व घर से लाखों की चोरी

Fri, 25 Nov 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर Updated Fri, 25 Nov 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Millions of bullion trader's shop and home theft
चोरी (फाइल फोटो) - फोटो : AmarUjala
शहर के घनी आबादी के इलाके कजियाना में सराफा कारोबारी के घर का ताला तोड़कर चोर लाखों के माल समेट ले गए। घर में ताला लगा था। परिवार के सभी लोग बाहर गए थे।
विज्ञापन

कजियाना मोहल्ला निवासी चंद्रकांत सोनी की घर के नीचे सराफे  का कारोबार है।

वह शादी समारोह में शामिल होने बुधवार को आगरा चले गए थे। उनकी पत्नी उर्मिला घर में ताला लगाकर मायके असोथर चली गई थी। उर्मिला गुरुवार की देर शाम घर लौटकर आई। गेट का ताला टूटा देखकर होश उड़ गए। उर्मिला घर के अंदर पहुंची तो दुकान और कमरों के ताले टूटे मिले। घटना की खबर पर कोतवाल महेश पांडेय और चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार यादव मौके पर पहुंचे। फिं गर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया। उर्मिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चोरी माल व नकदी की सूची पति के आने के  बाद देगी।
विज्ञापन


चोरी लाखों में है। कोतवाल महेश पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed