{"_id":"58938acd4f1c1b953fe80995","slug":"maternal-grandson-of-the-cyclists-being-hit-by-truck-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार नाना-नाती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार नाना-नाती की मौत
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Fri, 03 Feb 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
बांदा टांडा मार्ग पर जाम लगाए ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा-टांडा हाईवे पर गुरुवार को ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार नाना-नाती की मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। करीब घंटेभर बाद पुलिस ने समझा बुझाकर रास्ता खुलवाया। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के औढ़ेरा गांव निवासी जगदीश मौर्या (45) गुरुवार दोपहर अपने नाती मलवां के कांधी गांव निवासी प्रियांशु (13) पुत्र पिंटू के साथ साइकिल से देवरी गांव जा रहे थे। वे देवरी मोड़ पर पहुंचे थे कि रायबरेली से फतेहपुर की ओर जा रहे ट्रक ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी। दोनों ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। ट्रक इनको कुचलते हुए निकल गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। चीखें सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ देर में परिजन भी आ गया।
ग्रामीण व परिजन ट्रक चालक को पकड़ने की मांग करते हुए हाईवे जाम लगा दिए। कुछ देर बाद एसएचओ एपी तिवारी फोर्स के साथ पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की। इस दौरान लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस पर सीआईएसएफ और कई थानों की फोर्स बुला ली गई। भारी संख्या में फोर्स आने के बाद पुलिस ने लोगों को भरोसा दिया कि जल्द ही ट्रक को पकड़ लिया जाएगा और किसान जगदीश के परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा। इस पर लोग शांत हुए।