{"_id":"5807c0d24f1c1b726b704a7f","slug":"market-shop-in-emerald-saraf-six-million-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"पन्ना मार्केट में सर्राफ की दुकान में छह लाख की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पन्ना मार्केट में सर्राफ की दुकान में छह लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
Updated Thu, 20 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
सराफ की दुकान में चोरी के बाद टूटा लाकर व बिखरा सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पन्ना मार्केट देवीगंज इलाके में सराफा कारोबारी की दुकान का ताला तोड़ मंगलवार रात चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। घटना की खबर पर पुलिस फिंगर एक्सपर्ट टीम के साथ मौके पर पहुंची। मौके की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सराफ मुकेश कुमार सोनी शहर के अशोक नगर इलाके में रहते हैं। उनकी पन्ना मार्केट में सराफा की दुकान है। व्यवसायी का कहना है कि दुकान से हर दिन माल समेटकर घर ले जाना भी मुसीबत बन सकता था। इसी लिए कारोबार का आधा माल अपने घर और आधा दुकान में रखता था। बुधवार को वह दुकान खोलने के लिए सुबह पहुंचे। शटर के ताले टूटे देखकर हैरान रह गए। दुकान खोली तो सारा सामान बिखरा हुआ था।
तिजोरी से सारा माल गायब था। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। फिंगर एक्सपर्ट टीम को मौके से कई लोगों के निशान मिले हैं। सराफ ने बताया कि तीन किलो चांदी का सामान, 40 ग्राम सोने और 53 हजार रुपये नकदी चोरी हुई है। दुकान के अंदर चोरों की सब्बर और पेंचकस भी छूट गया है। सबरी में मिट्टी लगी हुई थी। सराफ ने आसपास भरत मिलाप की तैयारी में जुटे मजदूरों पर आशंका जताई है। उनके फिंगर प्रिंट टीम ने लिए हैं। कोतवाल प्रदीप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।