फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mandawa and nearby villages tense peace , Force

मंडवा और आसपास के गांवों में तनावपूर्ण शांति, फोर्स तैनात

Mon, 26 Oct 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 26 Oct 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mandawa and nearby villages tense peace , Force

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मंडवा में बवाल के

विज्ञापन
चौथे दिन भी तनाव बरकरार है। आरएएफ, पीएसी ने फ्लैग मार्च किया। ग्रामीणों को भरोसा दिया गया कि यदि वे उपद्रव नहीं करते हैं तो पुलिस उन्हें परेशान नहीं करेगी। उधर, नए एसपी राजीव मेहरोत्रा कामकाज संभालने के बाद शाम को मंडवा पहुंचे। थाने में अफसरों के साथ मीटिंग की और गांव में जाकर लोगों से उनका हाल जाना। सभी को भरोसा दिया कि किसी निर्दोष के साथ कार्रवाई नहीं होगी लेकिन उपद्रवी बख्शे भी नहीं जाएंगे।

मंडवा और उसके आसपास के गांव में धारा 144 लगा दी गई है। किसी बाहरी को गांव में घुसने से रोका गया है, वहीं समूह में खड़े होने पर पुलिस की टोकाटाकी बढ़ गई है। पूरे दिन फोर्स की चहलकदमी बनी रही।

गांवों में तनावपूर्ण शांति है। नए एसपी ने मंडवा, रतनसेनपुर, कटरा, भैरवां, सेनीपुर, सलेमपुर, औझीपुर समेत तनावग्रस्त इलाकों का जायजा लिया है। गांवों में दहशत के चलते लोग घरों के अंदर हैं।

कई लोगों ने अपने घरों में ताला बंद कर दूसरे सुरक्षित जगह शरण ले ली है। इन एहतियात के बावजूद इलाके में अफवाहों का बाजार गर्म है। डीएम राजीव रौतेला ने लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

बता दें कि अफवाह फैलते ही लोग समूह में जुट जा रहे हैं जो पुलिस और प्रशासन के लिए मुसीबत का सबब बन रहा है। पुलिस कभी इन्हें समझाकर तो कभी लाठी भांजकर खदेड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed