फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Lightning struck , killing five , including three teenagers

गाज गिरी, तीन किशोरों समेत पांच की मौत

Thu, 03 Dec 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Thu, 03 Dec 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Lightning struck , killing five , including three teenagers

जिले में तेज बारिश और गरज के साथ गिरी आकाशीय बिजली

विज्ञापन
ने बुधवार को कहर बरपाया। बिजली की चपेट में आने से तीन किशोरों समेत पांच लोगों की मौत हो गई व पांच झुलस गए।

गाजीपुर थाने के पैनाखुर्द गांव निवासी रामशंकर अपने बेटे राहुल (15) को लेकर भेड़ चराने जंगल गया था। सलरावन बगहा में पिता पुत्र भेड़ चरा रहे थे तभी दोपहर को बारिश तेज हो गई और तभी जंगल में जोरदार कड़क की आवाज के साथ बिजली गिरी और पिता पुत्र बिजली के झटके से जमीन में गिर पड़े।

रामशंकर ने बताया कि कुछ मिनट बाद ही वह बेटे के साथ खड़ा हुआ और बेटे को घर चलने के लिए कहने लगा। तभी उसका बेटा दोबारा गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। घटना की खबर से ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची।

एसएचओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से राहुल की मौत हो गई है और वहीं उसका पिता मामूली रूप से झुलसा है।


उधर, असोथर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर मजरे सरकंडी गांव निवासी रामनरेश का बेटा रामअवध उर्फ कल्लू (14), संतोष का बेटा अनुज (15) और रामपूजन का बेटा अमरजीत (15) शौच क्रिया के लिए जंगल गए थे।

तीनों वापस घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में बिजली गिरने से चपेट में आ गए। तीनों को परिजन पीएचसी असोथर लेकर पहुंचे। जहां पर डाक्टरों ने रामअवध को मृत घोषित कर दिया। अनुज व अमरजीत को जिला अस्पताल रेफर किया।

किशनपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर मथैया गांव निवासी भैयालाल की पत्नी केतकी (55) खेत देखने गई थी। बारिश के  दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।

थरियांव थाना क्षेत्र के भागूपुर गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में रामबहादुर का बेटा राजेंद्र झुलस गया। वह खेतों पर बकरियां चरा रहा था। बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आया।

उसे बेहोशी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजेंद्र की एक बकरी भी  हादसे में मर गई। उधर, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी जगत प्रसाद की पत्नी चुनबादी (35) दोपहर को घर के दरवाजे पर बैठी थी।

तभी आकाशीय बिजली गिरने में घर का छज्जा ढह गया।  छज्जा के मलबे में चुनबादी दब गई। परिजनों ने किसी तरह से उसे बचाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान महिला की शाम को मौत हो गई।

उधर, जाफरगंज थाना क्षेत्र के डांडा अमौली गांव निवासी मोहनलाल का बेटा शीलू प्रजापति (17) और शिवशंकर का बेटा अंकुश (14) गांव में ही बकरियां चराने के लिए गए थे। तभी बिजली की चपेट में आ गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर शीलू की इलाज के  दौरान ही मौत हो गई। वहीं अंकुश भर्ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed