{"_id":"0f04c88856bc90bd2395477d9ca921aa","slug":"law-and-order-will-not-leave-spoiler-sp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉ एंड आर्डर बिगाड़ने वाले छोड़े नहीं जाएंगे-एसपी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लॉ एंड आर्डर बिगाड़ने वाले छोड़े नहीं जाएंगे-एसपी
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Mon, 26 Oct 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवागंतुक पुलिस अधीक्षक राजीव मेहरोत्रा रविवार दोपहर के तीन बजे पुलिस लाइन पहुंचे और चार्ज ग्रहण किया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक 1989 के उपाधीक्षक है। करीब एक माह पहले ही आईपीएस पद पर प्रमोशन मिला है। शासन ने लखनऊ एसपी पूर्वी के पद पर पहली ज्वाइनिंग की थी। इसके बाद जिले में पहला चार्ज मिला है।
एसपी ने अपनी प्राथमिकता में सबसे पहले लॉ एंड आर्डर दुरुस्त करना बताया है। जिले के हालातों पर बोले कि कानून का राज होगा। मंडवा में जिन लोगों ने भी अराजकता फैलाई है उन पर सख्त कार्रवाई होगी।
थानों पर किसी भी पीड़ित के आने पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करेगी। निर्दोष को किसी हालत में जेल नहीं जाने दिया जाएगा। मंडवा और आसपास के तनाव वाले क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील की है।
शांति व्यवस्था बनाए रखे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस मुस्तैद रहेगी। जो परिवार गांव छोड़कर गए हैं, वह वापस गांव आ जाएं।