फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   husband killed wife in fatehpur

फतेहपुर: कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या, वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति फरार

Tue, 22 Jun 2021 01:09 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 22 Jun 2021 01:09 PM IST
सार

फतेहपुर में महिला की निर्मम हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेटे की तहरीर पर पिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
husband killed wife in fatehpur
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में मामूली विवाद के चलते पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। उसके बाद शव छोड़ कर घर से फरार हो गया। पुलिस हत्यारोपी पति की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़नपुर चौराहे के पास एक किराए के मकान में राजेंद्र तिवारी (45) निवासी गोहरारी थाना चांदपुर पत्नी ममता तिवारी (42), बेटे राज (18) और दीपक (15) के साथ दो साल से रहते हैं। भैंस पालन और दूध बेचकर परिवार का खर्च चलता है।
विज्ञापन


सोमवार शाम दोनों लड़के दूध बांटने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। वह रात को करीब 9 बजे घर वापस लौटे तो मां को खून से लथपथ पड़ा देखा। पिता घर से गायब था। बेटों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। लोगों ने ममता के मृत होने की जानकारी बेटों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सुन बेटों का हाल बेहाल हो गया। बड़ा बेटा राज थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। राज ने बताया पिता कुछ करते नहीं थे। इसी वजह से घर में अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था। तभी पिता ने घटना को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि बेटे राज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्यारोपी पति की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed