फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Hanging out

हलवाई ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 17 Mar 2018 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sat, 17 Mar 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
Hanging out
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर गमगीन परिजन। - फोटो : अमर उजाला

हलवाई ने शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जा रहे थे। पुलिस ने रास्ते में शव को रुकवा लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान परिजनों से नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के न्यू कालोनी ज्वालागंज निवासी रामचंद्र के बेटे बृजेश कुमार उर्फ पिंटू (40) की बस अड्डे के पास मिठाई की दुकान है। भाई नरेश ने बताया कि सारे भाइयों के अलग मकान हैं। छोटा भाई बृजेश कुछ दिनों से मानसिक उलझन में था। सुबह अचानक चीख पुकार सुन भाई के घर पहुंचे। बृजेश अचेत हालत में बिस्तर पर पड़ा था। परिजन नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित बताया। 
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज कैलाश नाथ ने बताया कि यूपी 100 नंबर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। इलाकाई लोगों से कमरे में फांसी लगाने की बात सामने आई। परिजन शव अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। तभी रास्ते में शव को रोका गया। गले में चोट के निशान मिले। आत्महत्या का मामला होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इलाके के लोगों ने बताया कि बृजेश व्यापारियों का रुपया जमा करा बीसी चलाता था। कुछ लोग बीसी खुलने पर रुपया हड़प गए थे। जिससे वह कर्जदार हो गया था। व्यापारी रकम की वापसी का दबाव बनाते थे। यह आत्महत्या की वजह हो सकती है। वह चार भाइयों राकेश, मुकेश, नरेश से छोटा था। घटना से पत्नी ऋषिबाला का हाल बेहाल हो गया। उसके दो बच्चियां महक और परी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed