फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Hands-on formula, will soon reveal theft

हाथ लगे अहम सूत्र, जल्द होगा चोरी का खुलासा

Sun, 16 Apr 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर।
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर। Updated Sun, 16 Apr 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Hands-on formula, will soon reveal theft
चोरों ने मकान का ताला तोड़ा - फोटो : amarujala
फतेहपुर। शाह कस्बे में लगातार हो रहीं चोरियों का खुलासा न कर पाने पर चौकी इंचार्ज को हटा दिया गया। नए इंचार्ज ने शनिवार को चार्ज ले लिया। अब पुलिस ने चोरियों के खुलासे के करीब पहुुंचने की बात कही है। पुलिस को मोबाइल शॉप चोरी के मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन

पुलिस जल्द ही बड़ा खुलासा करने की बात कह रही है। मोबाइल चोरी के साथ सराफ की दुकान से दस लाख की चोरी मामले में चोरी का तरीका और आरोपियों के एक होने से दोनो मामलों के एक साथ खुलासे की भी बात कही जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि गाजीपुर थाने के शाह चौकी क्षेत्र कस्बे में 10 अप्रैल की रात सराफ रोशन सोनी की दुकान के ताले काटकर 250 ग्राम सोना, छह किलो चांदी, 12 हजार रुपये नकद व एलईडी की चोरी कर ली गई। इससे करीब दस दिन पहले कस्बे में ही आशीष दुबे की मोबाइल शॉप का ताला काटकर करीब एक लाख कीमत के मोबाइल चोरी कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इन घटनाओं का खुलासा न होने से चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह को हटा दिया गया। उनकी जगह आशीष सिंह को तैनाती मिली है। दोनों चोरियों की घटनाओं का तरीका एक जैसा रहा है। दोनों ही घटनाओं में आरी व ब्लेड का प्रयोग किया गया है। ऐसे में एक ही इलाके में एक तरह से घटनाएं करने वाला एक ही गैंग हो सकता है। एसओ आर.के पटेल ने बताया कि पुलिस दोनों घटनाओं की तेजी से छानबीन कर रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed