फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Five breaks into houses, steal from a house

पांच घरों में सेंध, एक घर से चोरी

Thu, 23 Feb 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 23 Feb 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Five breaks into houses, steal from a house
शाह कस्बे में चोरों ने लगाई सेंध - फोटो : अमर उजाला
चुनाव में व्यस्त पुलिस का फायदा चोर-उचक्के उठा रहे हैं। गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे के मजरे गोपालपुर में चोरों ने मंगलवार रात पांच घरों में सेंध लगाई। हालांकि माल एक ही घर से समेट पाए। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



गोपालपुर गांव निवासी कुलदीप का परिवार रात को बरामदे में सोया था। बुधवार सुबह जागने पर पाया कि घर के पीछे दीवार पर सेंध लगी थी। घर के बाहर गृहस्थी का कुछ सामान बिखरा मिला। कुलदीप ने बताया कि बक्से में रखे चार हजार रुपये और पत्नी के जेवर चोरी हुए हैं। गृहस्थी का कई सामान भी चोर चुरा ले गए। सुनते ही ग्रामीणों की भीड़ पहुंच गई। पड़ोसियों ने अपने घरों के पीछे हिस्से में भी सेंध लगी देखी।
विज्ञापन


गनीमत रही कि सेंध काटने के बाद चोर घुस नहीं पाए थे। गांव निवासी फू लचंद्र, भोला प्रसाद, चंद्रप्रकाश, संतोष के मकान में भी सेंध लगाई गई थी। एक साथ में गांव में हुई घटना से ग्रामीणों में दहशत फैली रही है। चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि एक घर में चोरी की घटना हुई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed