फेसबुक पर दोस्ती कर किया दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। फेसबुक का सहारा लेकर एक युवक ने युवती से दोस्ती की। उसे बुलाकर उसका अश्लील एमएमएस बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल कर शारीरिक और आर्थिक शोषण कर रहा था। तंग आकर युवती ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। यह मामला शहर के एक मोहल्ले की एक युवती से जुड़ा है। आरोपी युवक पनी मोहल्ले का रहने वाला इमरोज खान है। इमरोज पर आरोप है कि उसने फेसबुक पर दोस्ती की। दोस्ती में विश्वास जीतने के बाद एक दिन मिलने के लिए बुलाया। कुछ दिन मुलाकात का दौर चला। इसके बाद एक दिन उसने जबरदस्ती करते हुए अश्लील एमएमएस बना डाला। इसके बाद ब्लैकमेल कर पांच महीने से दुष्कर्म व शोषण कर रहा था। धोखा मिलने पर युवती ने परिवार को जानकारी दी।
परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने सोमवार को मैसेज और सर्विलांस का सहारा लेते हुए आरोपी इमरोज को दबोच लिया। कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया कि मोबाइल के माध्यम से युवक ने युवती से दोस्ती गांठी। जब उसे भरोसा हो गया कि वह उसकी बातों में आ गई है तो उसने गलत हरकत की। युवक के अश्लील सीडी भी बनाने का मामला प्रकाश में आया है। पूछताछ की जा रही है। आरोपी पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने, जानमाल की धमकी देने, आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट की जा रही है। पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि इस युवक का संबंध इस तरह की सीडी बनाने वाले किसी गैंग से तो नहीं जुड़ा है।