जहर खाने से युवती की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के सरहन बुजुर्ग गांव में एक युवती ने सोमवार को जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के अस्पताल ले गए। वहां से कानपुर ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। बिंदकी नगर के मीरखपुर निवासी रमेश पाल ने अपनी बेटी प्रियंका (22) का विवाह 28 फरवरी 2017 को चांदपुर थाना क्षेत्र के सरहन बुजुर्ग निवासी राम सजीवन के बेटे इंद्रजीत से किया था। ससुरालवालों ने बताया कि सोमवार की सुबह सात बजे सभी लोग खेत पर काम करने गए थे। घर में प्रियंका अकेली थी। दोपहर खाना खाने के लिए सभी लौटे तो प्रियंका बेसुध थी और मुंह से झाग निकल रहा था। परिवार के लोग उसे कानपुर ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। एसओ चिरंजीव मोहन ने बताया कि मायके पक्ष से किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या की वजह पता की जा रही है। वैसे प्रथम दृष्टया मामला दंपति विवाद से जुड़ा है।