फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Death in Wife's Suspicious Circumstances

नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 15 Aug 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर। Updated Tue, 15 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन

बकेवर।एक नवविवाहिता की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची। मायके पक्ष को सूचना दे दी गई है। थानाक्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी इसराइल अहमद अंसारी के बेटे इसरार का इसी 22 मार्च को सदर कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकीपुर गांव निवासी मुन्नू शेख की बेटी रुखसार (19) से निकाह हुआ था। परिजनों ने बताया कि रोज की तरह पिता-पुत्र फुटवियर की दुकान खोलने सुबह नौ बजे घर से निकल गए थे। घर मेें इसरार की मां रशीदा खातून और बहन परवीन के साथ रुखसार थी। दोपहर ढाई बजे रुखसार कमरे में थी। काफी देर तक जब रुखसार बाहर नहीं आई तो ननद परवीन कमरे में गई। देखा उसकी भाभी फांसी के फंदे से झूल रही थी। उसने शोर मचाया तो मामले की जानकारी पाकर पड़ोसी मौके पर आए। एसओ चंद्रभान सिंह ने बताया कि आत्महत्या की वजह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed