फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cyber Criminal asked account dealer, crossed 60 thousand

साइबर क्रिमिनल ने पूछा एकाउंट डीटेल, पार किए 60 हजार

Wed, 26 Apr 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिंदकी(फतेहपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो बिंदकी(फतेहपुर)। Updated Wed, 26 Apr 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Cyber Criminal asked account dealer, crossed 60 thousand
demo pic - फोटो : अमर उजाला
बिंदकी(फतेहपुर)। साइबर क्रिमिनल ने एक शख्स से उसके बैंक एकाउंट की जानकारी लेकर 60 हजार की चपत लगा दी। जालसाज ने बैंक मैनेजर बनकर कॉल की और बैंक एकाउंट नंबर न देने पर खाता बंद करने की बात कही। झांसे में आए शख्स ने अपना बैंक डिटेल दे दिया और ठगा गया। भुक्तभोगी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

      साइबर क्राइम का शिकार कोतवाली क्षेत्र के खुर्माबाद गांव निवासी दुलारे का बेटा अजय कुमार हुआ। अजय का नगर के केनरा बैंक की शाखा में एकाउंट है। बकौल अजय, उसके मोबाइल नंबर 9621673889 पर मोबाइल नंबर 7808426066 से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का मैनेजर बताते हुए एकाउंट नंबर की जानकारी मांगी। कहा कि अगर वह एकाउंट नंबर नहीं देगा तो इसे क्लोज कर दिया जाएगा। वह कुछ समझ नहीं पाया और उसने अपना एकाउंट नंबर दे दिया।
विज्ञापन

   इसके बाद उसके एकाउंट से सुबह 10 बजकर 56 मिनट पर 20 हजार, सुबह 11 बजकर 16 मिनट पर 19 हजार 999 रुपये और सुबह 11 बजकर 41 मिनट पर भी 19 हजार 999 रुपये निकल गए। मोबाइल में मैसेज देखकर वह अवाक रह गया। उसने बैंक मैनेजर शैलेंद्र को कॉल की तो उन्होंने किसी प्रकार की कॉल करने से इंकार कर दिया। कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस मामले में साइबर सेल की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed