{"_id":"58d41f2f4f1c1bb6681a645e","slug":"conflicts-firing-in-landlines-and-tenants","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकानमालिक और किरायेदारों में संघर्ष, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकानमालिक और किरायेदारों में संघर्ष, फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
Updated Fri, 24 Mar 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
विवादित दुकानों के पास तैनात पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सादीपुर चौराहे पर गुरुवार को दुकानों की छत पर निर्माण कराने पर मकान मालिक और किरायेदार दुकानदारों में जमकर बवाल हुआ। मारपीट, फायरिंग भी हुई। घायल दुकानदार संतोष शुक्ला ने पूर्व विधायक के बेटे और पौत्र पर घायल करने का आरोप लगाया है। वहीं मकान मालिक पक्ष ने दुकानदारों के हमला कर देने पर बचाव में हवाई फायरिंग की बात कही है। एक पक्ष से वकील और दूसरे से व्यापारी नेता जुट जाने पर कोतवाली में भी हंगामा हुआ। पुलिस ने दोनों पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सादीपुर चौराहे पर राजेश कुमार पांडेय की आठ दुकानें बनी हैं। राजेश दिवंगत पूर्व कांग्रेसी विधायक रामप्यारे पांडेय के पुत्र हैं। दुकानों को खाली कराने का विवाद चल रहा है। करीब एक साल पहले दुकानदार कोर्ट चले गए थे। विवाद पर कोई फैसला अभी नहीं हो सका है। गुरुवार को दुकानों की बंदी रहती है। सुबह राजेश दुकानों के ऊपर निर्माण करा रहे थे। दुकानदारों को इसकी भनक लगी तो वे एक-एक कर पहुंच गए। निर्माण को लेकर विवाद और फिर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान ही गोली चलने की आवाज हुई। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। जानकारी पुलिस तक पहुंची तो कोतवाल दीपक पांडेय और चौकी इंचार्ज कैलाश नाथ सिंह भी फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। शकुन नगर मोहल्ला निवासी दुकानदार संतोष कुमार शुक्ला ने तहरीर में आरोप लगाया कि राजेश पांडेय पुत्र ऋषि उर्फ बेटू के साथ दुकानों की छत पर तोड़फोड़ करा रहे थे। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसका विरोध करने पर राजेश ने दुकानदारों पर फायरिंग कर जान लेने की कोशिश की। वे लोग जान बचाकर भागे तो लोहे की रॉड से उन पर हमला हुआ।
वह (संतोष) गंभीर घायल हो गए। उधर, राजेश के अधिवक्ता पुत्र ऋषि पांडेय ने बताया कि विवाद दुकानों का चल रहा है। मालिक होने के नाते दुकानों की छत पर निर्माण करा रहे थे। तभी दुकानदार महेंद्र कुमार, अनिल गुप्ता, संतोष, सुनील, राजेश्वर, मुकेश ने सरिया, चाकू, डंडे से हमला कर दिया। बचने के लिए घर के अंदर भागे तो वहां भी दुकानदारों ने मारपीट की। तब बचाव में लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायर किया गया। घर की महिलाओं से भी अभद्रता की गई। गले से सोने की चेन भी लूट ली गई। दूसरी ओर कोतवाल दीपक पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। पक्षों को मेडिकल करा विवेचना की जा रही है। मौके पर दोपहर बाद एसडीएम अभिनव रंजन और सीओ सिटी समरबहादुर घटना का जायजा लेने पहुंचे।