{"_id":"58f5172e4f1c1b1b74471e20","slug":"centro-collides-with-marie-bike-on-the-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रो ने मारी बाइक पर पीछे से टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंट्रो ने मारी बाइक पर पीछे से टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
fdgsfg
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर।
गोद भराई कार्यक्रम में शरीक होकर लौट रही बाइक सवार महिला को सोमवार सेंट्रो कार ने नेशनल हाईवे पर टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से लहूलुहान हो गई जबकि बाइक चला रहा बेटा बाल-बाल बच गया। टक्कर मार भाग रही कार को क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने कस्टडी में ले लिया।
यह हादसा थरियांव थाना क्षेेेेत्र के बिलंदा पूर्वी बाईपास के समीप सुबह आठ बजे हुआ। इसी थाना क्षेत्र के लतीफपुर गांव के रहने वाले गणेश प्रसाद की पत्नी सुनीता देवी (42) रिश्तेदारी में गोद भराई के कार्यक्रम में शामिल होने इकलौते बेटे संजय के साथ रविवार रामपुर भदौहिया गांव गई थीं। सोमवार सुबह सात बजे दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे तभी कानपुर की ओर से आ रही सेंट्रो कार ने पीछे से टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बाइक में बैठी सुनीता उछल कर सिर के बल सड़क पर गिरी जबकि बाइक चला रहा बेटा लड़खड़ाने के बाद संभल गया।
बेटा हेलमेट लगाए था। इससे उसे सिर में ज्यादा चोट नहीं लगी। हादसा देखकर इलाकाई दौड़ पड़े। पुलिस को सूचना दी जिसके बाद हसवां चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ महिला को 108 नंबर एंबुलेंस से सदर अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर लेकर आए जहां चिकित्सकों ने घायल महिला को मृत घोषित कर दिया। इकलौता बेटा दहाड़ मार कर रोने लगा। गांव से आए परिवार के लोग शव देखकर बिलखने लगे। एसओ विपिन कुमार ने बताया कि हादसा करने वाली कार को पकड़ लिया गया है। अभी मृतक परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से पिता व बेटा घायल
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लकड़ी गांव निवासी बृजलाल और उनका बेटा नरेश रविवार को हथगाम थाना क्षेत्र के आंबी गांव निमंत्रण कार्ड बांटने गए थे। नरेश की चार मई को शादी होनी है। कार्ड देकर वापस लौटते सोमवार की सुबह नौ बजे पिता व बेटा हादसा ग्रस्त हो गए। नरेश के चाचा देशराज ने बताया कि दोनों बाइक से लौट रहे थे तभी हथगाम चौकी के पास पीछे से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लाए गए घायलों की नाजुक हालत देखकर उन्हें कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक इनके पास हेलमेट नहीं मिला।