{"_id":"12699df12ecc2d69ba3c3a5ecc35cf6b","slug":"ceiling-mounted-police-are-threatened-fa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" परिजन छत पर चढ़कर पुलिस को धमकाते रहे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिजन छत पर चढ़कर पुलिस को धमकाते रहे
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Sat, 09 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
सादीपुर गैस गोदाम रोड के पास शनिवार को वांछित सपा
विज्ञापन
नेता अमित यादव को दबोचने पहुंची कोतवाली पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। सपा
नेता ने खुद को कमरे में कैद कर लिया और परिजन छत पर चढ़कर पुलिस को धमकाते
रहे। फिलहाल काफी देर दरवाजा पीटने के बाद पुलिस वीडियो रिकार्डिंग कर लौट
आई।
बता दें कि अमित यादव खुद को लोहिया वाहिनी का प्रदेश सचिव बताता है। वह कोतवाली पुलिस के लिए वांछित है। घर में होने की सूचना पर शनिवार दोपहर कोतवाली पुलिस अमित को दबोचने के लिए उसके घर पहुंची।
सदर कोतवाली क्षेत्र के पांच चौकी इंचार्ज, हरिहरगंज के इजहार अहमद, कचहरी के सत्यपाल सिंह, मुराइन टोला के धीरेंद्र सिंह, बाकरगंज के परवेज, राधानगर के कमलेश पाल वह महिला सिपाहियों समेत काफी संख्या में पुलिसकर्मी थे।
इतनी पुलिस फोर्स देख जहां मुहल्ले में दहशत फैल गई वहीं पुलिस को देखकर अमित यादव घर के अंदर घुस गया और उसने अंदर से गेट में ताला लगा लिया। पुलिस दरवाजे को खटखटाती रही लेकिन कोई नहीं निकला।
अचानक परिजन छत पर पहुंच गए तो पुलिस ने अमित को बाहर भेजने के लिए कहा। इस पर परिजन पुलिस को कार्रवाई के लिए धमकाते रहे। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकार्डिंग कर ली है।
आधा घंटे तक जूझने के बाद पुलिस लौट गई। एसआई इजहार अहमद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज हैं। इनके खिलाफ कई शिकायती पत्र भी पड़े हुए हैं। मामलों में वांछित होने के नाते पुलिस ने दबिश दी थी।
चौकी इंचार्ज के मुताबिक सपा नेता के खिलाफ लोहिया आवास दिलाने में ठगी करने की शिकायत भी है। उसने सफारी का भी रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। सफारी में हूटर और गनर लेकर लोगों से रौब गांठता है। इससे लोग झांसे में आ जाते हैं।