फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Caught nine trucks loaded with cattle on the highway

हाईवे पर मवेशियों से लदे नौ ट्रक पकड़े गए

Thu, 02 Feb 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Thu, 02 Feb 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
Caught nine trucks loaded with cattle on the highway
कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद से पशुओं की बड़ी खेप जाने की सूचना पर हाईवे के तीन थानों में मंगलवार की रात नाकेबंदी की गई। बारी-बारी से थानों की पुलिस ने तीन-तीन ट्रक पकड़े हैं। नौ आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं और 159 मवेशी बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।  
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव के निर्देश पर अभियान चलाया गया था। थरियांव थाना क्षेत्र हाईवे पर एसएसआई एसके सिंह ने नाकेबंदी में तीन ट्रक भैंस लदे पकड़े गए। पुलिस को देखकर ट्रकों में सवार आरोपी कूदकर भाग निकले। पुलिस ने तीनों ट्रक मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ट्रक से 52 मवेशी बरामद हुए। इनमें एक की मौत भी हो गई। सीओ सिटी समरबहादुर व चौकी इंचार्ज बाकरगंज प्रदीप यादव ने हाईवे पर रात को चेकिंग दौरान तीन ट्रकों से 55 मवेशियों को पकड़ा है।
विज्ञापन


पुलिस की घेराबंदी के चलते तीनों ट्रकों से चालक खलासी पक ड़े गए। कोतवाली पुलिस ने कौशांबी जिले के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के महगांव निवासी निसार अहमद, अफरोज, नूर मियां, शनि कुमार, रज्जन अली, शफीक खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। मलवां थाना पुलिस ने कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के बरीपुर निवासी इंतजार अली, कोखराज थाने के मिठवापुर निवासी सरवरे आलम और मंझनपुर के नारा निवासी मोहम्मद अजीम को गिरफ्तार किया। तीनों ट्रकों से पुलिस ने 52 मवेशियों को बरामद किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस को आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि मवेशियों को बिहार व इलाहाबाद से उन्नाव जिले लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed