{"_id":"58d41fde4f1c1b46261a10eb","slug":"burning-on-cleaning-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मी को पीटने पर बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सफाई कर्मी को पीटने पर बवाल
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
Updated Fri, 24 Mar 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
पिटाई से घायल सफाई कर्मी राकेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के महाजरी मोहल्ले में सफाई कर्मी को एक युवक ने पीट दिया। वह 100 नंबर डायल करने लगा तो उसका मोबाइल ही छीन लिया। खबर फै लते ही पालिका कर्मचारी भड़क उठे। साफ सफाई छोड़ सैकड़ों लोगों ने कोतवाली घेर ली। करीब चार घंटे तक कोतवाली में हंगामा चला। पुलिस ने आरोपी की तलाश में तीन बार छापेमारी की लेकिन वह नहीं मिला। चौबीस घंटे में उसे पकड़ने के आश्वासन पर इनका आक्रोश शांत हुआ।
नगर पालिका में संविदा सफाई कर्मी राकेश कुमार का शहर के पीरनपुर मोहल्ले में घर है। वह महाजरी मोहल्ले में नाले की सफाई करनेे गया था। राकेश ने बताया कि सफाई के दौरान मुहल्ले का तौसीफ आया और घर के नाले की सफाई करने को कहा। उसने बाद में करने की बात कही तो तौसीफ भड़क गया। आरोप है कि अपशब्द कहकर लात घूंसों से पीटा। वह जान बचाकर भागा तो डंडा लेकर दौड़ा लिया। डंडे से भी पिटाई की।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कर्मी का मेडिकल कराने की कार्रवाई की। इसी दौरान कोतवाली में भारी संख्या में एक समुदाय के लोग भी जुट गए। पालिका कर्मचारी भी काम बंद कर कोतवाली पहुंच गए। पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग शुरू हो गई। पुलिस टीम ने आरोपी की धरपकड़ के लिए तीन बार छापेमारी की। हंगामा न रुकने पर सीओ सिटी समरबहादुर पहुंचे और आश्वासन देकर शांत कराया। पालिका कर्मचारियों के कोतवाली के बाहर सड़क पर जेसीबी, लोडर, साइकिलें, ठेले, डीसीएम खड़े होने से यातायात भी बाधित रहा। कोतवाल दीपक पांडेय ने बताया कि कर्मी गिरफ्तारी के आश्वासन पर शांत कराए गए। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।