{"_id":"6aee17838091218dad0be66b","slug":"woman-assaulted-after-intruders-enter-her-home-amid-a-land-dispute-kaithal-news-c-245-1-kht1012-157580-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जमीन विवाद में घर में घुसकर महिला से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जमीन विवाद में घर में घुसकर महिला से मारपीट
विज्ञापन
कैथल। सीवन थाना क्षेत्र में कृषि भूमि के लिए चल रही रंजिश में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। एक महिला ने तरसेम, मालक सिंह, परविंदर, रविंदर और अन्य लोगों पर घर में घुसकर परिवार के सदस्यों से मारपीट करने और उसके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उनके कपड़े फाड़ दिए और गलत नीयत से छुआ। विरोध करने पर जातिसूचक शब्द भी कहे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने शिकायत में बताया कि गांव के कुछ लोगों के साथ उनका कृषि भूमि पर विवाद चल रहा है। इसके लिए 1 नवंबर को भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। आरोप है कि 5 नवंबर को आरोपी अन्य लोगों के साथ उनके घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने लगे।
बीच-बचाव करने पर की अभद्रता
महिला के अनुसार जब उसने झगड़े में बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और कपड़े फाड़ दिए। उसे गलत नीयत से छुआ और विरोध करने पर मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि पहले भी उसके साथ ऐसी हरकतें की गई थीं लेकिन सामाजिक संबंधों के कारण उन्होंने शिकायत नहीं दी थी।
विज्ञापन
एससी-एसटी एक्ट के तहत भी प्राथमिकी दर्ज
डीएसपी हरदीप ने बताया कि महिला की शिकायत पर चार नामजद सहित अन्य के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ और जातिसूचक शब्द कहने के आरोप में संबंधित धाराओं व एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।