{"_id":"dea28ec0acd743fc7d53e1d559250143","slug":"bullion-traders-robbed-of-four-lakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा कारोबारियों से चार लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफा कारोबारियों से चार लाख की लूट
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Fri, 19 Feb 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर थाना क्षेत्र के भिखनीपुर मोड़ केदार का डेरा
विज्ञापन
के पास सरेशाम बाइक सवार बदमाशों ने दो सर्राफा कारोबारियों को लूट लिया।
वारदात के बाद तमंचा लहराते हुए बदमाश फरार हो गए। घटना की खबर पर पुलिस और
केंद्रीय मंत्री साध्वी निंरजन ज्योति पहुंची। चांदपुर समेत कई थाना
क्षेत्रों में नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की गई। केंद्रीय मंत्री ने
पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर खुलासे की मांग की है।
चांदपुर थाना क्षेत्र के गौरा निवासी रामऔतार सोनी और विजय बहादुर उर्फ छोटकू की उमरिया बाजार थाना जाफरगंज में ज्वैलरी की दुकानें हैं। कस्बे की बाजार गुरुवार को लगती है।
दोनों कारोबारी बाइक से शाम को दुकान बंद कर गांव लौट रहे थे। भिखनीपुर मोड़ से आगे केदार डेरा गांव के पास पहुंचे तभी दो बाइकों में सवार बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया।
दोनों बाइकों में पीछे बैठे दो बदमाश उतरे और कारोबारियों के तमंचा पर तान दिया। दहशत में रामऔतार ने अपना बैग बदमाशों को थमा दिया। वहीं छोटकू ने विरोध किया तो बदमाशों ने छोटकू की पिटाई कर बैग लूट लिया।
मारपीट के दौरान छोटकू धक्का देकर भागा और भाई को मोबाइल से वारदात की सूचना दी। इसके बाद चांदपुर एसएचओ शुभ नारायण मौके पर पहुंचे तभी केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी पहुंच गई और पुलिस की लापरवाही से घटना होना बताया। घटनास्थल पर इलाकाई कारोबारी और ग्रामीण इकट्ठा हो गए। काफी देर तक हंगामा भी हुआ।
देर शाम पीड़ित रामऔतार ने तहरीर देकर बताया कि 20 ग्राम सोना, ढाई किलो चांदी उसके बैग में थी। वहीं छोटकू ने चार किलो चांदी और 15 ग्राम सोने की लूट बताई है। वहीं मौके पर सीओ बिंदकी आरके वर्मा पहुंचे है। जहानाबाद, बकेवर, जाफरगंज, बिंदकी कोतवाली फोर्स ने नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश चालू की है।
कार्यवाहक सीओ जाफरगंज मदन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। चांदपुर थाना क्षेत्र के भिखनीपुर मोड़ पर सर्राफा कारोबारियों के साथ हो रही लूटपाट को देखने के लिए रुके एक राहगीर को भी बदमाशों ने नहीं छोड़ा।
बांदा जिला तिंदवारी थाना क्षेत्र के भिटौरा निवासी संतोष त्रिपाठी अमौली आए थे। यह वापस बाइक से बारा पुल के रास्ते गांव जा रहे थे। सर्राफों के साथ घटना देखकर बाइक रोककर खड़े हो गए थे। तभी बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसकी बाइक में लटका बैग भी छीन लिया।