{"_id":"582e02f84f1c1b5636900ac4","slug":"bjp-mla-krishna-hit-the-assault-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक पर कृष्णा पर लगा मारपीट का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा विधायक पर कृष्णा पर लगा मारपीट का आरोप
अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
एंबूलेंस (प्रतीकात्मक चित्र)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। घायल को अस्पताल पहुंचाने की सूचना देने के बाद भी एंबुलेंस के कथित तौर पर देर से आने को लेकर खागा से भाजपा विधायक कृष्णा पासवान बरस पड़ीं। आरोप है कि उन्होंने एंबुलेंस चालक और ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) को थप्पड़ जड़ दिए। एंबुलेंस (108) के जिला प्रभारी ने कोतवाली में विधायक के खिलाफ तहरीर दी है। विधायक ने भी चालक के खिलाफ बदसलूकी की तहरीर कोतवाल को दी है।
क्षेत्र के ओरहा गांव निवासी दिनेश पाल गुरुवार को भांजी निशा को बाइक पर बैठाकर गांव जा रहा था। दोपहर लगभग दो बजे पश्चिमी बाईपास पर बाइक को चार पहिया वाहन टक्कर मारकर निकल गया। इससे निशा को चोटें आईं। जानकारी पाकर भाजपा विधायक कृष्णा पासवान आ गईं। कुछ देर में एंबुलेंस आई। आरोप है कि विधायक ने देर से आने की बात कहकर चालक और ईएमटी को थप्पड़ जड़ दिए। मामला कोतवाली पहुंचा तो विधायक भी वहां पहुंच गईं। उन्होंने अपने साथ बदसलूकी की शिकायत की।
विज्ञापन
इस बाबत एंबुलेंस के जिला प्रभारी अमित मिश्र व मोहम्मद गुफरान ने बताया कि एंबुलेंस के लिए दो बजकर 21 मिनट पर काल की गई थी। एंबुलेंस घटनास्थल से महज 250 मीटर की दूरी पर थी, सो घटनास्थल तक पहुंचने में महज नौ मिनट लगे। इसके बावजूद विधायक ने एंबुलेंस देर से आने का हवाला देकर धमकाया और चालक सुरेश और ईएमटी सुशील कुमार को थप्पड़ जड़ दिए और कोतवाली जाकर मनगढ़ंत आरोप लगा दिए। जिला प्रभारी अमित का आरोप है कि वह विधायक के खिलाफ तहरीर देने कोतवाली पहुंचे तो उन्हें तवज्जो नहीं दी गई। एसपी को कॉल करने के बाद रात साढ़े आठ बजे डॉक्टरी परीक्षण को भेजा जा सका।
विज्ञापन
कोतवाल एयू सिद्दीकी ने बताया कि तहरीर दोनाें ओर से मिली है। सच्चाई का पता लगाने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। कृष्णा पासवान ने बताया कि घायल के खून बह रहा था, सूचना देने के बाद भी एंबुलेंस एक घंटे देर से पहुंची। नाराजगी जताने पर चालक ने बदतमीजी की। थप्पड़ मारा गया या नहीं, यह जनता ने देखा है, पुलिस की जांच में सब सामने आ जाएगा।