फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bikers gang beat Tempo driver

बाइकर्स गैंग ने टेंपो चालक को पीटा

Fri, 21 Apr 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर Updated Fri, 21 Apr 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
Bikers gang beat Tempo driver
कोतवाली में हंगामा काटती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के संग्रामपुरसानी गांव के पास गुरुवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने टेंपो रोककर चालक से मारपीट की। महिला यात्री से भी लूटपाट किया। अन्य महिलाओं के विरोध पर बदमाश भाग निकले। पीड़ित महिलाओं ने पहले कोतवाल का सीयूजी नंबर लगाया। न लगने पर 100 नंबर पीआरवी को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन



रायबरेली जनपद के गुरुबक्षगंज कस्बा निवासी धीरेंद्र गुप्त की पत्नी रानी गुप्ता, कौशांबी जनपद के कड़ा थाना क्षेत्र के टांड़ा निवासी रमेश साहू की पत्नी सुमन साहू, सुरेशचंद्र गुप्ता की पत्नी ममता देवी और थरियांव थाना क्षेत्र के बलईपुर निवासी पंचम की पत्नी रामजनी व गौरी देवी फतेहपुर से  निमंत्रण में शामिल होने के बाद टेंपो से नगर आ रही थीं। टेपों चालक ने थरियांव कस्बे में खड़ी दूसरी टेंपो में इन सभी को बैठा दिया। टेंपो जैसे ही कोतवाली क्षेत्र के संग्रामपुर सानी गांव के पास आया, दो बाइक सवारों ने टेंपो रुकवाकर चालक से मारपीट शुरू कर दी। रानी गुप्ता ने आरोप लगया है कि बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट के दौरान मंगल सूत्र और पर्स में रखे 20 हजार रुपये छीन लिए।
विज्ञापन


अन्य महिलाओं के विरोध करने पर बदमाशों ने हाथापाई शुरू कर दी। पुलिस के पहुंचने पर बदमाश भाग निकले। पीआरवी उन्हें टेंपो चालक शिव कुमार और महबूब आलम को लेकर जैसे ही कोतवाली आई। पीछे से एक बाइक सवार युवक भी आ धमका। युवक को पहचान कर महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के समझाने पर महिलाएं शांत होकर वापस लौट गईं। महिलाओं ने दो अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ  मारपीट कर लूटपाट करने की तहरीर दी है। दूसरी ओर कोतवाल एयू सिद्दीकी का कहना है कि महिलाओं के साथ मारपीट हुई है, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed