फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Anees story crafted fake kidnapping

अनीस ने अपहरण की फर्जी कहानी गढ़ी

Mon, 06 Mar 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 06 Mar 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
Anees story crafted fake kidnapping
अनीस उत्तम - फोटो : Amar ujala
बिंदकी से किसान अनीस उत्तम के अगवा होने, 25 लाख रुपये फिरौती मांगे जाने का मामला फर्जी निकला। कर्ज की रकम अदा न कर पाने के कारण किसान ने यह झूठी कहानी गढ़ दी। घटना के दूसरे दिन रविवार को वह अपने मौसा के नलकूप में सोता मिला। पुलिस की टीमें मोबाइल लोकेशन के आधार पर गैर जिलों में तलाशती फिर रही थीं। मेडिकल जांच में लीवर की बीमारी के चलते उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि अनीस पर करीब डेढ़ लाख रुपये का कर्ज है। इसी वजह से उसने यह नाटक सोचा और किया।
विज्ञापन



बता दें कि बिंदकी कोतवाली के गंधर्पी गांव निवासी अनीस उत्तम(27) गुरुवार को घर से बकेवर कस्बे सुतली लेने निकले थे। छोटे भाई राजू उत्तम ने मोबाइल पर 25 लाख रुपये फिरौती मांगने की सूचना देकर शनिवार रात एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में सर्विलांस के साथ क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया था। मोबाइल नंबर ट्रेस होना शुरू हुआ तो पहली बार फिरौती की कॉल का लोकेशन औरैया मिला। दूसरी बार शनिवार को लोकेशन चित्रकूट के मानिकपुर में मिला। क्राइम ब्रांच अपहृत के भाई के साथ मानिकपुर पहुंची। वहां से टीम खाली हाथ लौट आई। उसे रविवार को जहानाबाद थाने के कुशल का डेरा गांव में मौसा राम स्वरूप के नलकूप से बरामद किया गया। कोतवाल आरके सिंह  ने बताया कि बकेवर कस्बे में गुरुवार को बाजार लगती है और अनीस वहां सुतली खरीदने पहुंचा ही नहीं था। उसने ठेके से शराब पी इसके बाद गायब हो गया था।
विज्ञापन



अनीस उत्तम ने खुद पर डेढ़ लाख का कर्ज होने और बीमारी से पीड़ित होने की बात कही है। बीमारी हालत को देखते हुए अधिक पूछताछ नहीं की जा सकी है। उसका अपहरण नहीं किया गया था। यह बात साफ हो चुकी है। वही अपने मोबाइल पर सिमकार्ड बदल कर फोन करता रहा है। हालत में सुधार आने के बाद पूछताछ होगी। उसका मोबाइल नहीं बरामद हुआ है। फंसने के डर से मोबाइल कहीं फेंक दिया होगा। पुलिस यह जांच कर रही है कि अनीस लापता होने के बाद औरैया, मानिकपुर गया था या फिर किसी और को फोन देकर फिरौती मंगवा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed