{"_id":"5b8d7a4b42c792467166526d","slug":"91535998539-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार को पीटने वाले दोनों सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार को पीटने वाले दोनों सिपाही लाइन हाजिर
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। एसपी राहुल राज ने सोमवार को एक दुकानदार को पीटने वाले दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच सीओ खागा को सौंपी गई है।
किशनपुर कस्बे के वार्ड नंबर पांच निवासी संग्राम सिंह की कस्बे में मोबाइल की दुकान है। 29 अगस्त की शाम संग्राम सिंह थाने में तैनात अपने मित्र सिपाही पंकज सिंह को खाना देने गए थे। पीड़ित का आरोप है कि थाना परिसर में स्थित आवास में पंकज और उसका साथी अभय प्रताप सिंह शराब पी रहे थे। वह खाना रखकर लौटने लगा तो दोनों सिपाहियों ने उसे पकड़ लिया। लात घूंसों से जमकर मारा पीटा। पीड़ित ने इसकी शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से की थी। सीओ खागा से जांच कराई गई थी। सोमवार को एसपी ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। विस्तृत जांच की जिम्मेदारी फिर से सीओ खागा को सौंपी गई है। सीओ ने बताया कि उन्हें जांच मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दी जाएगी।
दुकानदार को पीटने वाले सिपाही लाइन हाजिर
- पूरे मामले की सीओ फिर से करेंगे जांच
अमर उजाला ब्यूरो