फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   वांछित को पकड़ाने की खुन्नस में भिड़े दो पक्ष

वांछित को पकड़ाने की खुन्नस में भिड़े दो पक्ष

Sun, 23 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
वांछित को पकड़ाने की खुन्नस में भिड़े दो पक्ष
वांछित को पकड़वाने की खुन्नस में भिड़े
विज्ञापन


बहुआ। ललौली थाने के जजरहा गांव में गाजीपुर थाने से वांछित को पकड़वाने की खुन्नस में शुक्रवार की रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इनमें लाठी, डंडे चल गए। पथराव भी हुआ। घटना की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची।

गांव के छोटेलाल गिहार और हनीफ के बीच कु छ महीनों से खुन्नस चल रही थी। एक पक्ष के पतरिया और अच्छन के बीच रात को नोकझाेंक हो गई थी। तभी दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


इन्होंने एक दूसरे को दौड़ाकर पीटा। इसी दौरान पथराव होने लगा। सूचना पर पुलिस पहुंची। मारपीट में एक पक्ष की महरुन पत्नी इमामुद्दीन उर्फ हनीफ, आमिर पुत्र इमामुद्दीन उर्फ हनीफ व छोटेलाल लहूलुहान हो गए। दूसरे पक्ष से शरीफुन पत्नी रियासत, कुरैशा पत्नी पतरिया, गुड़िया पुत्री पतरिया घायल हुईं। पुलिस ने पतरिया की तहरीर पर छोटेलाल, रियासत, अच्छन पुत्र रियासत के खिलाफ व छोटेलाल की पत्नी सुनिया ने पतरिया पुत्र शेराखन, अली हसन पुत्र रियासत, रियासत पुत्र शेराखन नेरिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ एसके सिंह ने बताया कि छोटेलाल पक्ष का एक व्यक्ति वांछित था। दूसरे पक्ष पर उसे गाजीपुर पुलिस को पकड़ाने का आरोप था। इसे लेकर ही मारपीट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दोनों पक्षों के बीच जमकर चले लाठी डंडे, पथराव, चार महिलाओं समेत छह घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed